मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सागर राणा हत्याकांड की जांच करेगी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच, सुशील कुमार और अजय हैं आरोपी

नई दिल्ली: दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई घटना से संबंधित मामले की जांच पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी जाएगी| दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने रविवार को पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय को 6 दिन की पुल…

सागर राणा हत्याकांड की जांच करेगी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच, सुशील कुमार और अजय हैं आरोपी
सागर राणा हत्याकांड की जांच करेगी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच, सुशील कुमार और अजय हैं आरोपी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई घटना से संबंधित मामले की जांच पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी जाएगी| दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने रविवार को पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय को 6 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है| छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा हत्या मामले की जांच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच करेगी। आज यानी सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बताया,''सागर राणा हत्या मामले की जांच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच करेगी|




रविवार को पहलवान सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में सागर राणा की हत्या के आरोप में 6 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया| पहलवान सुशील कुमार को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसकी 12 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी| पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि उसे सुशील कुमार का मोबाइल बरामद करना है| दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा था कि ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार गवाहों को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि वो काफी प्रभावशाली व्यक्ति है| तमाम अनुरोध के बावजूद सुशील कुमार सामने नहीं आया औऱ गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करता रहा|




सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि सुशील कुमार और उसके साथियों ने पीड़ितों को जानवरों की तरह मारा. हत्यारोपी सुशील कुमार और उसके साथ उस इलाके में अपना आतंक कायम करना चाहते थे|ओलंपिक में दो बार पदक जीतने वाले कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार और एक अन्य व्यक्ति को छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में एक पहलवान की कथित हत्या के सिलसिले में रविवार सुबह ही मुंडका से गिरफ्तार किया गया था|




दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार (38) और उनके सहयोगी अजय उर्फ सुनील (48) को मुंडका से गिरफ्तार किया गया है| सुशील पर पुलिस ने एक लाख रुपये जबकि उनके साथी अजय पर 50 हजार रुपये के इनाम रखा गया था| सुशील के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था|




दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने रविवार को बताया था,'' जिस वीडियो में सागर(मृतक) को पीटा गया था, वो इसलिए बनाया गया था ताकि सुशील(आरोपी) का उसके सर्किट में प्रभाव बना रहे और कोई उसका विरोध न कर सके। सुशील ने प्रिंस से वीडियो बनाने को कहा था, लेकिन सागर की मौत हो गई जिसके बाद आरोपी भाग गए|




दिल्ली पुलिस PRO चिन्मय बिस्वाल ने रविवार को बताया था,''दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आज फरार पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय को मुंडका से गिरफ़्तार किया। एक अन्य पहलवान की हत्या मामले में ये वांटेड थे। हमने सुशील पर एक लाख रुपये और अजय पर 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी। तफ्तीश जारी है|




रेसलर सुशील कुमार 4 मई के बाद से ही एक पहलवान की कथित हत्या के मामले में फरार चल रहे थे| आरोप है कि सुशील कुमार और कुछ अन्य पहलवानों द्वारा चार मई की रात को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम कैंपस में की गई मारपीट में सागर राणा की मौत हो गई थी| सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस ने बठिंडा समेत पंजाब के कई इलाकों में शनिवार को दबिश दी थी, लेकिन वह मौके से फरार हो गया था| 





इन धाराओं के तहत केस: दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302, 308, 365, 325, 323, 341 और 506 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी| साथ ही मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 120-बी और 34 और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।