चाइल्ड पोर्नोग्राफ़िक कंटेट के लिए ट्विटर के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने चाइल्ड पोर्नोग्राफ़िक कंटेट के लिए ट्विटर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया। मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत पर दर्ज किया गया है।राष्ट्रीय बाल अधिकार स…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
चाइल्ड पोर्नोग्राफ़िक कंटेट के लिए ट्विटर के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने चाइल्ड पोर्नोग्राफ़िक कंटेट के लिए ट्विटर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया। मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने ट्विटर पर बाल यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री की कथित तौर पर उपलब्धता होने के मामले में एफआईआर के अपने पहले के निर्देश पर अमल नहीं होने पर 25 जून को दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के डीसीपी को तलब किया था।
आयोग ने पूर्व में ट्विटर के खिलाफ एफआईआर का निर्देश दिया था, लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया था। आयोग ने डीसीपी (साइबर प्रकोष्ठ) अन्येश रॉय को लिखे पत्र में कहा था कि वह 29 जून को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एनसीपीसीआर के समक्ष उपस्थित हों और कार्रवाई रिपोर्ट भी साझा करें।
एनसीपीसीआर का कहना था कि उसने अपने अध्ययन में पाया था कि ट्विटर पर बाल यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री उपलब्ध हैं, जो बच्चों की पहुंच में है। इसके बाद उसने दिल्ली पुलिस आयुक्त को 29 मई को पत्र लिखकर ट्विटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।