नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है| देवेंद्र यादव ने कहा,'' गजब की ईमानदारी...! 2 प्रदेश (दिल्ली-पंजाब) , 2 स्वास्थ्य मंत्री , दोनों गिरफ्तार। बस दोनों की पार्टी 'आप'
कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा,''आम आदमी पार्टी बदलाव के नाम पर भ्रष्टाचार की राजनीति कर रही है। ईमानदारी का ढोल पीटने वाली "आप" के मंत्री रोज भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो रहे हैं।
कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा,'' पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी पर कसीदे पढ़ने वाले Arvind Kejriwal अब सत्येंद्र जैन को कब बर्खास्त करेंगे ?
बता दें कि,''भ्रष्टाचार मामले में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मोहाली कोर्ट ने 27 मई, 2022 को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था |
24 मई 2022 को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त किया था। इसके बाद उन्हें मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विजय सिंगला ठेके के लिए अधि???ारियों से 1% कमीशन की मांग करते थे। सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले थे| इसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।