मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लाल सिंह चड्ढा की कहानी ने देशभर में छुए सभी के दिल, इंटरनेट पर मिल रही शानदार प्रतिक्रिया पर डालें नजर

लाल सिंह चड्ढा के जिंदगी की तरफ मासूम अपरोच और बच्चों जैसे आशावाद ने देश के दिलों और आत्माओं को छू लिया है। ट्रेलर पर पूरे देश ने बेहद प्यार लुटाया है। लाल सिंह चड्ढा भारत के इतिहास में घटी हर बड़ी घ…

लाल सिंह चड्ढा की कहानी ने देशभर में छुए सभी के दिल, इंटरनेट पर मिल रही शानदार प्रतिक्रिया पर डालें नजर
लाल सिंह चड्ढा की कहानी ने देशभर में छुए सभी के दिल, इंटरनेट पर मिल रही शानदार प्रतिक्रिया पर डालें नजर | फ़ोटो: TVL News

लाल सिंह चड्ढा के जिंदगी की तरफ मासूम अपरोच और बच्चों जैसे आशावाद ने देश के दिलों और आत्माओं को छू लिया है। ट्रेलर पर पूरे देश ने बेहद प्यार लुटाया है। लाल सिंह चड्ढा भारत के इतिहास में घटी हर बड़ी घटना को कवर करते हुए अपने दर्शकों को एक इमोशनल सफर पर ले जाता है।  


बता दें, बीती रात टी20 के फाइनल मैच में अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर पहली इनिंग, दूसरी स्ट्रैटेजिक टाइमआउट के दौरान रिलीज किया गया। ट्रेलर ने देश में हलचल पैदा कर दी और नेटिज़न्स खुद को इसकी तारीफ करने से नही रोक पा रहें है। आमिर ने लाल सिंह चड्ढा में खुद को जिस तरह से पेश किया है वो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। चेहरे के हाव-भाव, डायलॉग डिलिवरी और पर्दे पर उन्होंने जो सादगी लाई है, वह दिल को छू लेने वाली है और जिसने सभी को भावुक कर दिया है।


लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर की सराहना करते हुए, नेटिज़न्स ने कहा, “ट्रेलर के रोमांच, उत्साह और भावनाओं का लेवल कमाल का है। आमिर निश्चित रूप से वह व्यक्ति हैं जो इस भूमिका को निभा सकते हैं और फिल्म को सही ठहरा सकते हैं। एक दूसरे ने लिखा, “वह एक वजह है कि बॉलीवुड अभी भी जिंदा है.. रेस्पेक्ट"... "कितनी मासूमियत से...उन्होंने इस किरदार को निभाया...उनके ब्यूटी ऑफ इनोसेंस से प्यार हो गया"


ट्रेलर की तारीफ करते हुए कई बॉलीवुड समीक्षकों ने फिल्म की सराहना की। इनमें से एक हैं तरण आदर्श जिन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, "सिंपल"  दिल को छू लेने वाला.... अद्भुत... ये रहा #LaalSinghChaddhaTrailer... #AamirKhan और #KareenaKapoorKhan #3Idiots और #Talaash के बाद फिर से मिले...


'लाल सिंह चड्ढा' दुनिया भर के दर्शकों के लिए आमिर खान की एक अनोखी प्रस्तुति है। फिल्म को फ्लोर पर लाने के लिए स्टार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एक दशक की कड़ी मेहनत, लगन और धैर्य के बाद अब यह फिल्म सादगी और शांति के साथ अपने दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है।


आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।