मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान से 'सहमत' नहीं: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

जम्मू: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि,''जो दिग्विजय सिंह जी ने कहा है उससे मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूं, हमारी आर्मी पर हमें…

सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान से 'सहमत' नहीं: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के बयान से 'सहमत' नहीं: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

जम्मू:  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि,''जो दिग्विजय सिंह जी ने कहा है उससे मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूं, हमारी आर्मी पर हमें पूरा भरोसा है अगर आर्मी कुछ करे तो उन्हें सबूत देने की जरूरत नहीं है। उनका बयान निजी है वो हमारा (कांग्रेस पार्टी का) नहीं है|



दिग्विजय सिंह जी का बयान उनका निजी बयान है- मैं उससे पूर्णतः असहमत हूँ। हम सेना का सम्मान करते हैं और हमें सेना के किए हुए किसी भी कार्य का कोई प्रमाण नहीं चाहिए। सेना पर गर्व है- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी



दरअसल,'जम्मू में मप्र पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार ,23 जनवरी 2023 को कहा था कि, “ वे (केंद्र सरकार) सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कुछ नहीं है| ये (BJP) लोग झूठ के पुलिंदे पर राज कर रहे है|



दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था,'' आज (सोमवार को) वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस पार्टी के नहीं, उनके व्यक्तिगत विचार हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है और आगे भी समर्थन करेगी।




दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज मंगलवार को कहा कि, “हमने पहले भी स्पष्ट किया है कि हम हमारी सेना के साथ हैं। हम हमेशा देश की एकता के लिए काम करते हुए आए हैं, आगे भी वैसे ही करेंगे। देश के लिए सभी एक हैं| कुछ लोग अपप्रचार करने के लिए ऐसी कोशिश कर रहे हैं, ये नहीं होगा। देश को हमने आजादी दिलाई। देश को हम एक रखेंगे और उसके लिए कुर्बानी भी दी|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।