नई दिल्लीः भारत के सभी राज्यों में 2 जनवरी को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा| ये ड्राई रन सिलेक्टेड साइट्स पर किया जाएगा|चार राज्यों में कोरोना वायरस टीकाकरण का ड्राय रन करने के बाद अब केंद्र सरकार देशभर में इसी तरह के अभ्यास आयोजित करने की योजना बना रहा है। इससे पहले देश के चार राज्यों में कोरोना वैक्सीन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए ड्राई रन किया था| ये चार राज्य थे पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश और गुजरात| इन चारों राज्यों के 2 जिलों में पांच जगहों पर यह ड्राई रन किया गया था|
गुरुवार को केंद्र सरकार ने कहा कि,''COVID-19 वैक्सीन का ड्राई रन का संचालन 2 जनवरी 2021 को सभी राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा किया जाएगा। यह गतिविधि कम से कम 3 सत्र स्थलों में सभी राज्य की राजधानियों में आयोजित की जानी है; कुछ राज्यों में ऐसे जिले भी शामिल होंगे जो कठिन भूभाग में स्थित हैं / जिनके पास खराब logistical समर्थन है|
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि,'' देश भर में COVID19 वैक्सीन के रोल-आउट के लिए कमर कसने के उद्देश्य से, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि वे वैक्सीन रोलआउट के लिए प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करें|
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज प्रमुख सचिव के साथ COVID19 -19 टीकाकरण के लिए सत्र स्थलों पर तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सचिवों (स्वास्थ्य), एनएचएम एमडी और अन्य स्वास्थ्य प्रशासकों के साथ बैठक की।