मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ड्रग्स केस : सारा अली खान भी पहुंचीं NCB के दफ्तर, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से पूछताछ जारी

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में शनिवार सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के दफ्तर पहुंचीं| दीपिका कोलाबा स्थित गेस्ट हाउस पहुंची हैं| बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कप…

ड्रग्स केस : सारा अली खान भी पहुंचीं NCB के दफ्तर, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से पूछताछ जारी
ड्रग्स केस : सारा अली खान भी पहुंचीं NCB के दफ्तर, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से पूछताछ जारी | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में शनिवार सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के दफ्तर पहुंचीं|  दीपिका कोलाबा स्थित गेस्ट हाउस पहुंची हैं| बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ़्तर पहुँच चुकी हैं| दीपिका और श्रद्धा से एजेंसी कार्यालय में पूछताछ जारी है।



दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर के बाद सारा अली खान भी एनसीबी कार्यालय पहुंच गई हैं। उनसे एनसीबी ड्रग्स मामले में पूछताछ करेगा।सारा अली खान एनसीबी कार्यालय पहुंच गई हैं। उनसे एनसीबी ड्रग्स मामले में पूछताछ की जाएगी। वहीं दीपिका और श्रद्धा से ब्यूरो की पूछताछ जारी है।



अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पेश हुईं|दीपिका पादुकोण को एनसीबी गेस्ट हाउस में पूछताछ किए सुबह 10 बजे के आसपास बुलाया गया था। वह समय पर एजेंसी के सामने हाजिर हुईं|




सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद से कई बड़ी हस्तियां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के रडार पर हैं। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियों का ड्रग्स मामले में नाम सामने आया है। इसके बाद एनसीबी ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को रकुलप्रीत से पूछताछ की गई। उन्होंने ड्रग्स लेने से मना कर दिया | वहीं दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ हो चुकी है। 




दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी कार्यालय पहुंच गई हैं। उनसे ब्यूरो ने शुक्रवार को भी पूछताछ की थी। आज उन्हें दीपिका के सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है। दीपिका पादुकोण से एनसीबी कार्यालय में पूछताछ शुरू हो गई है। उनसे एनसीबी की पांच सदस्यीय टीम पूछताछ कर रही है। उनके फोन को एजेंसी ने अफने पास रखवा लिया है। माना जा रहा है कि दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।