यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, लंदन में स्थित 127 करोड़ की संपत्ति की जब्त
नई दिल्ली: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने लंदन स्थित उनकी 127 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया। यह जानकारी शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय(ED) के अधि…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, लंदन में स्थित 127 करोड़ की संपत्ति की जब्त | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने लंदन स्थित उनकी 127 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया। यह जानकारी शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय(ED) के अधिकारियों ने दी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लंदन के 77 साउथ ऑडली स्ट्रीट में अपार्टमेंट 1 में स्थित यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के एक रेजिडेंशल फ्लैट को जब्त कर लिया है। इसकी मार्केट वैल्यू 13.5 मिलियन पाउंड यानी करीब 127 करोड़ रुपये है।
संपत्ति 2017 में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर राणा कपूर द्वारा 9.9 मिलियन पाउंड (93 करोड़ रुपये) में डीओआईटी क्रिएशंस जर्सी लिमिटेड के नाम से खरीदी गई थी| जिसमें आरोपी राणा कपूर उसका स्वामी है| मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद एक निजी बैंक के फाउंडर पर आज ये बड़ी कार्रवाई की गई|
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत राणा कपूर और की 2,203 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं। इस संदर्भ में अधिकारियों ने बताया था कि ईडी द्वारा पीएमएलए के तहत जारी अंतरिम आदेश के तहत डीएचएफएल के प्रवर्तकों कपिल और धीरज वाधवन बंधुओं की संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं। इसके अलावा एजेंसी ने कपूर की कुछ विदेशी संपत्तियों पर भी रोक लगा दी थी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।