हरसिमरत कौर की संपत्ति से जुड़े सभी पुराने मामलों को दोबारा खोलेगी ED, कहा-ऐसी चीजों से नहीं घबराना हमने ..
नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित कृषि विधेयक अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून बन चुके हैं| इस कानून को लेकर किसानों और विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन जारी है| ज…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
हरसिमरत कौर की संपत्ति से जुड़े सभी पुराने मामलों को दोबारा खोलेगी ED, कहा-ऐसी चीजों से नहीं घबराना हमने .. | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित कृषि विधेयक अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून बन चुके हैं| इस कानून को लेकर किसानों और विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन जारी है| जहां एक तरफ प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस इसे लेकर सड़कों पर हैं वहीं दूसरी तरफ NDA में बीजेपी के सबसे पुराने सहयोगी रही शिरोमणि अकाली दल भी इसके खिलाफ आवाज बुंदल किए हुए है|
कृषि विधेयक के विरोध में पहले अकाली दल के कोटे से केंद्र में मंत्री हरसिमरत कौर ने 17 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था| उसके बाद शनिवार को अकाली दल ने भी सत्ताधारी एनडीए से नाता तोड़ लिया| कृषि विधेयक के विरोध में बगावत पर उतरी शिरोमणि अकाली दल की अब मुसीबत बढ़ने वाली है|
केंद्र सरकार शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर की संपत्ति से जुड़े सभी पुराने मामलों को दोबारा खोलने जा रही है| बताया जा रहा है प्रवर्तन निदेशालय (ED) हरसिमरत कौर की संपत्ति से जुड़े सारे पुराने मामले दोबारा खोल सकती है| वही अब इस मामले पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने कहा है कि ये सब पुराने हथकंडे हैं| ऐसी चीजों से नहीं घबराना हमने अपने गुरू से सीखा है।
ED द्वारा उनकी संपत्ति से जुड़े सारे पुराने मामले दोबारा खोले जाने के सवाल पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि,''ये तो पुराने हथकंडे हैं। ऐसी चीजों से नहीं घबराना हमने अपने गुरू से सीखा है। जब मालिक साथ है तो ऐसे में चाहे ये जितनी भी चीजें कर लें जितने भी वार कर लें मुझे कोई डर नहीं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।