मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

विधानसभा चुनाव 2022: चुनाव आयोग ने 'चुनावी रैलियों और रोड शो' पर 31 जनवरी तक बढ़ाई पाबंदी

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक मतदान वाले राज्यों में चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है| भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 31 जनव…

विधानसभा चुनाव 2022: चुनाव आयोग ने 'चुनावी रैलियों और रोड शो' पर 31 जनवरी तक बढ़ाई पाबंदी
विधानसभा चुनाव 2022: चुनाव आयोग ने 'चुनावी रैलियों और रोड शो' पर 31 जनवरी तक बढ़ाई पाबंदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक मतदान वाले राज्यों में चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है|  भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ा दिया है।  प्रतिबंध की यह समयसीमा 22 जनवरी को समाप्त हो रही थी|कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब इसे 31 जनवरी तक लागू कर दिया गया है|



हालांकि चुनाव आय़ोग ने पहले चरण वाली सीटों पर 28 जनवरी के बाद से रैलियां करने की छूट दे दी है| जबकि दूसरे चरण में जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, वहां एक फरवरी से रैलियों को लेकर भी ढील दे दी गई है| कोविड-19 के पालन के साथ सार्वजनिक स्थानों पर वीडियो वैन के भी इजाजत दे दी गई है|



चुनाव आयोग ने कहा है कि पहले दो चरणों के चुनाव को छोड़कर कहीं भी रोड शो, पद यात्रा, साइकिल यात्रा, रैली या जुलूस आदि नहीं निकाले जाएंगे| पहले दो चरणो में जिन सीटों पर चुनाव होना है, वहां रैलियां औऱ जनसभाएं हो सकती हैं, लेकिन इनमें अधिकतम 500 लोग ही शामिल हो सकते हैं या फिर जगह की 50 फीसदी क्षमता के बराबर लोग शामिल हो सकते हैं| यह छूट पहले चरण में 28 जनवरी से 8 फरवरी 2022 के बीच रहेगी, हालांकि मतदान के पहले जिन दो दिनों में चुनाव प्रचार पर रोक रहती है, वो जारी रहेगी|


https://www.thevirallines.net/manipur-news-manipur-assembly-election-2022-congress-releases-list-of-40-candidates-for-manipur-elections


वहीं दूसरे चरण में यह ढील 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच लागू रहेगी| निर्वाचन आयोग ने इनडोर मीटिंग के लिए भी पहले ही 300 तक लोगों के जमा होने या  आयोजनस्थल के 50 फीसदी क्षमता के बराबर लोगों के एकत्र होने की ढील दी है| हालांकि अधिकतम संख्या 300 मानी जाएगी| इन चरणों में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं|



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


पहले राजनीति रैलियों और रोड शो में 15 जनवरी तक थी रोक

बता दें कि चुनाव आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का एलान करते हुए महामारी के मद्देनजर 15 जनवरी तक रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसे बाद में 15 जनवरी को एक हफ्ते यानी 22 जनवरी तक बढ़ाया गया था|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।