मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पूरा ईकोसिस्टम, समर्थक…उछल रहे थे: राहुल गांधी के भाषण को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर उनकी प्रतिक्रिया पर "ईकोसिस्टम और समर्थकों" पर कटाक्ष क…

पूरा ईकोसिस्टम, समर्थक…उछल रहे थे: राहुल गांधी के भाषण को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पूरा ईकोसिस्टम, समर्थक…उछल रहे थे: राहुल गांधी के भाषण को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:   राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर उनकी प्रतिक्रिया पर "ईकोसिस्टम और समर्थकों" पर कटाक्ष किया। अडानी मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला करने वाले राहुल गांधी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक सदस्य के भाषण के बाद पूरा इकोसिस्टम और उनके समर्थक खुश थे। कुछ लोग बहुत उत्साहित थे और शायद इतने अच्छे से सोए थे कि आज उठ भी नहीं पाए।'



लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस चर्चा में सबने हिस्सा लिया और सबने अपने-अपने आंकड़े, तर्क दिए और अपनी रुचि , प्रवृत्ति, प्रकृति के अनुसार अपनी बातें रखीं। जब इन बातों को समझने का प्रयास करते हैं तो ध्यान में आता है कि किसकी कितनी क्षमता, योग्यता, समझ और किसका क्या इरादा है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब राष्ट्रपति ( 31 जनवरी 2023) का भाषण हो रहा था तो कुछ लोग कन्नी भी काट गए और एक बड़े नेता राष्ट्रपति का अपमान भी कर चुके हैं। जनजातीय समुदाय  के प्रति नफरत और उनके प्रति उनकी सोच क्या है ये भी दिखाई दी है। जब टीवी पर इस प्रकार की बातें कही गई तो अंदर पड़ा नफरत का भाव बाहर आ गया|


मोदी ने कहा, “कुछ लोगों के भाषण के बाद पूरा ईकोसिस्टम,समर्थक…उछल रहे थे और खुश होकर कहने लगे, ये हुई न बात, शायद नींद भी अच्छी आई होगी, शायद आज उठ भी नहीं पाए होंगे। ऐसे लोगों के लिए कहा गया है…अच्छे ढंग से कहा गया है…ये कह-कह कर हम दिल को बहला रहे हैं, वो अब चल चुके हैं, वो अब आ रहे हैं|


उन्होंने कहा , “100 साल में आई यह भयंकर महामारी, दूसरी तरफ युद्ध की स्थिति, बटां हुआ विश्व और इस संकट के माहौल में भी देश को जिस तरह से संभाला गया है इससे पूरा देश आत्मविश्वास से भर रहा है|


आज पूरे विश्व में भारत को लेकर पॉजिटिविटी, आशा, भरोसा है। ये खुशी की बात है कि आज भारत को G20 की अध्यक्षता का अवसर मिला है। ये देश और 140  करोड़ देशवासियों के लिए गौरव की बात है लेकिन मुझे लगता है कि शायद इससे कुछ लोगों को दुख है। वे आत्मनिरीक्षण करें कि वे कौन लोग हैं|



PM मोदी ने कहा, “कई देश युद्ध के कारण अस्थिरता से पीड़ित हैं। हमारे पड़ोसी सहित कई अन्य लोग मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और खाद्य सुरक्षा की कमी का सामना कर रहे हैं। मुश्किल समय के बीच भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना| उन्होंने कहा , “आज दुनिया की हर विश्वसनीय संस्था, हर विशेषज्ञ, जो भविष्य का अच्छा सेशन रिपोर्ट भी लगा सकते हैं, उन सबको आज भारत को लेकर बहुत आशा और काफी हद तक उमंग है। इसका कारण है कि भारत में अस्थिरता नहीं है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लगभग तीन दशकों तक भारत में राजनीतिक अस्थिरता रही। आज हमारे पास एक स्थिर और निर्णायक सरकार है। निर्णायक सरकार हमेशा देश के हित में निर्णय लेने का साहस रखती है...पिछले 9 साल में 90,000 स्टार्टअप सामने आए हैं। स्टार्टअप्स में हम दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं| भारत मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। दुनिया भारत की समृद्धि में अपनी समृद्धि देखती है। निराशा में डूबे कुछ लोग इस देश के विकास को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वे लोगों की उपलब्धियों को देखने में विफल रहते हैं|



यह भी पढ़ें: “मोदी सरकार ने अडानी के लिए सारे नियम बदल दिए...”, लोकसभा में राहुल गांधी 


यह भी पढ़ें: ' अडानी , अडानी , अडानी ...': राहुल ने गौतम अडानी के पीएम मोदी से लिंक पर उठाए सवाल 


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने हिंदुस्तान की फॉरेन पॉलिसी को अडानी को बिजनेस दिलाने की पॉलिसी बना दिया: राहुल गांधी 


यह भी पढ़ें: वरिष्ठ अफसरों ने कहा अग्नीवीर योजना RSS की ओर से आई और इसे आर्मी पर थोपा गया है: राहुल गांधी 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।