मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“सेब को सेब कहूंगी, संतरा नहीं ”: संसद में असंसदीय भाषा के प्रयोग पर महुआ मोइत्रा, हेमा मालिनी बोलीं- खुद को कंट्रोल में रखें

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र जारी है| इस बीच लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के मंगलवार को दिए बयान पर बुधवार को भी खूब हंगामा हुआ| संसद में असंसदीय भाषा का प्रयोग करने पर भाजपा ने तृ…

“सेब को सेब कहूंगी, संतरा नहीं ”: संसद में असंसदीय भाषा के प्रयोग पर महुआ मोइत्रा, हेमा मालिनी बोलीं- खुद को कंट्रोल में रखें
“सेब को सेब कहूंगी, संतरा नहीं ”: संसद में असंसदीय भाषा के प्रयोग पर महुआ मोइत्रा, हेमा मालिनी बोलीं- खुद को कंट्रोल में रखें | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र जारी है| इस बीच लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के मंगलवार को दिए बयान पर बुधवार को भी खूब हंगामा हुआ| संसद में असंसदीय भाषा का प्रयोग करने पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से माफी मांगने को कहा| तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को एक दिन पहले लोकसभा में अपशब्द के अपने इस्तेमाल का बचाव किया और कहा कि वह सेब को सेब कहेंगी संतरा नहीं।



मंगलवार को सत्र के दौरान महुआ मोइत्रा ने दिल्ली के भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी पर असंसदीय भाषा का प्रयोग किया था। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ।  महुआ ने बुधवार को कहा कि वह संसद में कल बोले गए बयान पर कायम हैं| दरअसल, महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान लोकसभा को संबोधित किया। अडानी विवाद पर उनके भाषण को भाजपा सांसदों ने कई बार बाधित किया। तो महुआ मोइत्रा ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी पर असंसदीय भाषा का प्रयोग किया था



महुआ मोइत्रा ने कहा, "मैंने जो भी कहा सदन में ऑन रिकोर्ड नहीं कहा है, हमें भाजपा पार्टी अब सिखाएगी की संसदीय शिष्टाचार क्या है और क्या नहीं..... |  मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैं सेब को सेब कहूंगी, संतरा नहीं। उन्होंने कहा कि, "यह बड़ी बात नहीं है बल्कि लोकतंत्र के लिए अडानी का 100 बिलियन डॉलर का स्कैंडल बड़ा मुद्दा है, जिसे उठाया गया है|



महुआ मोइत्रा ने कहा, '..रमेश बिधूड़ी ने पूरे समय... मुझे बोलने नहीं दिया। उन्होंने मुझे लगातार टोका। मैंने 5 बार चेयरपर्सन से सुरक्षा मांगी लेकिन चेयरपर्सन मुझे सुरक्षा देने में असमर्थ थे। और मैंने जो कुछ भी कहा वह रिकॉर्ड में नहीं था।"



महुआ मोइत्रा ने कहा कि ,''बीजेपी से हमें पार्लियामेंट्री एटीकेट सीखने की ज़रूरत नहीं है| मैं Apple को Apple ही बोलूंगी, संतरा नहीं बोलूंगी| मुझे कोई अफ़सोस नहीं है| 



महुआ ने  कहा, "यही वह (रमेश बिधूड़ी) सज्जन व्यक्ति हैं, जिन्होंने किसानों को 'दलाल' कहा था| यह ऑन रिकॉर्ड है, मैंने वीडियो ट्वीट किया है| शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में डॉ. शांतनु सेन को बिल्कुल अपमानजनक शब्द कहा था| यह पहली बार नहीं है कि संसद में अपशब्दों या कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, 



उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात पर हंसी आ रही है कि बीजेपी कह रही है कि ये महिला हो कर कैसे ये शब्द यूज की (एक महिला होने के नाते वह इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं?)।'  क्या मुझे इसे बोलने के लिए एक आदमी होने की आवश्यकता है|" उनकी पितृसत्ता सामने आ गई है, ”।


जुबान पर काबू...: हेमा मालिनी

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को कहा कि संसद का प्रत्येक सदस्य एक सम्मानित व्यक्ति है। उन्हें अपनी जीभ पर नियंत्रण रखना चाहिए और अति-उत्साहित और भावुक नहीं होना चाहिए। हेमा मालिनी ने कहा, "सदन में ऐसा नहीं होना चाहिए, जो भी आदरणीय लोग यहां आते हैं उन्हें खुद को कंट्रोल में रखना चाहिए। इतना भी भावुक होने की ज़रूरत नहीं है, कुछ लोग बहुत ज़्यादा भड़क जाते हैं|


..उनका व्यवहार ही ऐसा है: भाजपा सांसद दिलीप घोष

संसद में TMC सांसद महुआ मोइत्रा के असंसदीय भाषा पर भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा कि ,''उनका व्यवहार ही ऐसा है। वे जिस पार्टी में हैं उनके लिए यह मुद्दा नहीं है, वे चाहते हैं कि इस पर चर्चा की जाए। उन्हें समाचार में बने रहना है इसके लिए वे लक्ष्मण रेखा को पार कर जाते हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।