मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंजाब में “भारत जोड़ो यात्रा” की एंट्री: अमृतसर पहुंचे राहुल गांधी, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज (10 जनवरी, 2023 को) 116वां दिन है। यह…

पंजाब में “भारत जोड़ो यात्रा” की एंट्री: अमृतसर पहुंचे राहुल गांधी, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था
पंजाब में “भारत जोड़ो यात्रा” की एंट्री: अमृतसर पहुंचे राहुल गांधी, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज (10 जनवरी, 2023 को) 116वां दिन है। यह यात्रा आज मंगलवार को हरियाणा से पंजाब में प्रवेश कर गई है|  भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में प्रवेश करते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए। 



 राहुल गांधी ने आज सुबह करीब 6:00 बजे हरियाणा के अंबाला कैंट से यात्रा की शुरुआत की थी। अंबाला कैंट से शुरू यात्रा पंजाब में प्रवेश कर गई है|  बुधवार सुबह से पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। पंजाब में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत से पहले आज मंगलवार ??ो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में अरदास की।



कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया,'BharatJodoYatra की शुरूआत से पहले आज Rahul Gandhi जी ने अमृतसर स्थित धार्मिक एकता के प्रतीक विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।



-जो सभी लोगों को बराबर मानता है, वही धार्मिक है - गुरु नानक देव जी 

-स्वर्ण मंदिर में कड़ा प्रसाद ग्रहण करते RahulGandhi


वाहेगुरु जी, सब पर सदा अपनी मेहर बनाए रखना: कांग्रेस


पंजाब पहुंचने के बाद जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि कल पंजाब में  'Bharat Jodo Yatra' के शुरुआत से पहले Rahul Gandhi ने अमृतसर में सिख धर्म के सबसे पवित्र धर्मस्थल श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।