वित्त वर्ष 2020-21 के लिए EPF डिपॉजिट पर मिलेगा 8.5% का ब्याज, EPFO ने फिक्स किया ब्याज दर
नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड बॉडी (EPFO) वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आज चार मार्च को भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर की घोषणा कर दी है| वित्त वर्ष 2020-21 के लिए EPF डिपॉजिट पर 8.5% का ब्याज मिलेगा| गुरुवार क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
वित्त वर्ष 2020-21 के लिए EPF डिपॉजिट पर मिलेगा 8.5% का ब्याज, EPFO ने फिक्स किया ब्याज दर | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड बॉडी (EPFO) वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आज चार मार्च को भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर की घोषणा कर दी है| वित्त वर्ष 2020-21 के लिए EPF डिपॉजिट पर 8.5% का ब्याज मिलेगा| गुरुवार को ईपीएफओ (Employees' Provident Fund Organisation) ने ईपीएफ डिपॉजिट पर ब्याज 8.5 फीसदी की दर तय की है|
बता दें कि,''2019-20 के लिये भी EPF डिपॉजिट पर ब्याज 8.5 प्रतिशत ही थी| इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि ईपीएफओ इस वित्त वर्ष (2020-21) के लिये भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर घटा सकता है| लेकिन इस वित्तवर्ष में भी PF पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है|PF सब्सक्राइबर्स को पिछली दरों पर ही उनके डिपॉजिट पर ब्याज मिलेगा|
ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 228वीं बैठक आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में श्रम और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष अपूर्व चंद्रा, सचिव (श्रम और रोजगार) तथा सदस्य सचिव सुनील बर्थवाल, केंद्रीय भविष्यनिधि आयुक्त उपस्थित थे। सेंट्रल बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021 के लिए अपने ग्राहकों के संचित ईपीएफ पर 8.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने की सिफारिश की। ब्याज दर अधिकारिक रूप से सरकारी गजट में अधिसूचित होने के बाद ईपीएफओ ग्राहकों के खाते में ब्याज दर जमा करेगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।