नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर करने और उन्हें कानून बनाने के एक दिन बाद, पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उच्च सुरक्षा वाले इंडिया गेट इलाके में एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर अपना विरोध जताया।क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर सुबह लगभग 7.15 बजे विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए पंजाब युवा कांग्रेस के लगभग 10-15 कार्यकर्ता एक ट्रक से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे।
सोमवार सुबह दिल्ली के हाई सिक्योरिटी जोन के अंतर्गत आने वाले इंडिया गेट के नजदीक ट्रैक्टर को आग के हवाले करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है| इंडिया गेट के पास कुछ अज्ञात लोगों ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी।
नई दिल्ली के DCP का कहना है, "करीब 15-20 लोग इकट्ठा हुए और एक ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की। आग बुझा दी गई है और ट्रैक्टर को भी हटा दिया है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है, जांच चल रही है।"
पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट के पास Farm Laws के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए एक ट्रैक्टर को आग लगा दी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि,''दिल्ली में इंडिया गेट के पास विरोध प्रदर्शन करने और ट्रैक्टर जलाने के सिलसिले में पंजाब के रहने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।
बताते चलें कि सुबह 7.15 से 7.30 के बीच करीब 15 से 20 संख्या में कुछ लोग किसान बिल के विरोध में इंडिया गेट के पास एकत्रित हुए| वो अपने साथ एक पुराना ट्रैक्टर लेकर आए थे| टाटा 407 से उन्होंने ट्रैक्टर को नीचे उतारा और उसे आग के हवाले कर दिया| किसान कानून के विरोध में इन लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की| युवक अपने साथ भगत सिंह की तस्वीर लेकर आए थे|