मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गृह मंत्री शाह संग किसानों की बैठक ख़त्म: बुधवार को नहीं होगी किसानों और केंद्र के बीच कोई बैठक, कृषि कानूनों को वापस लेने से सरकार का इंकार

नई दिल्ली: कृषि कानूनों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और किसान नेताओं के बीच बैठक ख़त्म हो गई है| बुधवार को किसानों और सरकार के बीच कोई बैठक नहीं होगी। कृषि कानूनों को…

गृह मंत्री शाह संग किसानों की बैठक ख़त्म: बुधवार को नहीं होगी किसानों और केंद्र के बीच कोई बैठक, कृषि कानूनों को वापस लेने से सरकार का इंकार
गृह मंत्री शाह संग किसानों की बैठक ख़त्म: बुधवार को नहीं होगी किसानों और केंद्र के बीच कोई बैठक, कृषि कानूनों को वापस लेने से सरकार का इंकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कृषि कानूनों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और किसान नेताओं के बीच बैठक ख़त्म हो गई है| बुधवार को किसानों और सरकार के बीच कोई बैठक नहीं होगी। कृषि कानूनों को वापस लेने से मोदी सरकार ने इंकार कर दिया है|



बैठक में किसानों ने तीनों बिलों को रद्द करवाने की मांग दोहराई जबकि सरकार ने संशोधन करने का प्रस्ताव दोहराया| अब सरकार अपना प्रस्ताव लिखित में किसानों को देगी और बुधवार को किसान संयुक्त किसान मोर्चा में उस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे| ऐसे में नए कृष‍ि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसानों के बीच गतिरोध खत्म होता नहीं द‍िख रहा|



 रात 11:15 बजे तक चली बैठक में भी गतिरोध को लेकर कोई सहमति बनती नहीं द‍िखी| बैठक खत्म होने के बाद अख‍िल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मुल्ला ने कहा,'' किसानों और सरकार के बीच कल कोई बैठक नहीं होगी। अख‍िल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मुल्ला ने कहा, गृह मंत्री ने कहा है कि कल किसान नेताओं को एक प्रस्ताव दिया जाएगा। किसान नेता सरकार के प्रस्ताव पर एक बैठक करेंगे|




अख‍िल भारतीय किसान सभा के महासचिव ने कहा,' सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है| अमित शाह ने कहा कि किसान नेताओं को कल लिखित में प्रस्ताव भेजा जाएगा| किसान नेता सरकार के प्रस्ताव पर बैठक करेंगे| दिल्ली स्थित ICAR के गेस्ट हाउस में गृह मंत्री अमित शाह और 13 किसान नेताओं के बीच यह बैठक हुई|




बैठक से पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि,'' हमारे संगठन को कहा गया था कि 13 संगठनों से गृह मंत्री मिलना चाहते हैं|इसीलिए हम यहां पर आए| किसान नेताओं में राकेश टिकैत तो नजर आए, लेकिन बाकी किसान नेता नहीं पहुंचे| इस दौरान राकेश टिकैत का संपर्क भी किसी अन्य किसान नेताओं से नहीं हो पा रहा था| राकेश टिकैत ने कहा कि हम अपने नेताओं से जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वो कहां हैं| उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के पास गृह मंत्री के साथ मीटिंग का मैसेज आया था| मुलाकात का समय 7 बजे दिया गया था|राकेश टिकैत ने कहा कि हो सकता है कि किसी दूसरी जगह पर गृह मंत्री के साथ मुलाकात हो|




किसान नेताओं के साथ होने वाली बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर की मुलाकात हुई है| करीब आधे घंटे ये मुलाकात चली है| इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के लिए किसान नेताओं को इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के गेस्ट हाउस में लेकर जाया गया है| बैठक से पहले किसान नेता रुदरु सिंह मानसा ने कहा कि बीच का समाधान नहीं है|हम गृह मंत्री से सिर्फ हां या ना की मांग करेंगे|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।