मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसानों के समर्थन में साहित्यकारों ने लौटाए पुरस्कार, उपन्यासकार ने कहा- बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन करते देखना निराशाजनक

नई दिल्ली:किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब से अवार्ड वापसी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने अपने पद्म पुरस्कार वापस किए।शुक…

किसानों के समर्थन में साहित्यकारों ने लौटाए पुरस्कार, उपन्यासकार ने कहा- बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन करते देखना निराशाजनक
किसानों के समर्थन में साहित्यकारों ने लौटाए पुरस्कार, उपन्यासकार ने कहा- बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन करते देखना निराशाजनक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब से अवार्ड वापसी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने अपने पद्म पुरस्कार वापस किए।शुक्रवार को पंजाबी में भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार के विजेता पंजाब के प्रसिद्ध शायर डॉ. मोहनजीत, प्रख्यात विचारक डॉ. जसविंदर सिंह और पंजाबी नाटककार व एक अखबार के संपादक ने किसानों के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटा दिए हैं। यह जानकारी सेंट्रल पंजाबी राइटर्स एसोसिएशन ने दी।


भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने पर उपन्यासकार डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि अगर कोई लेखक लोगों की आवाज को प्रस्तुत नहीं कर सकता है तो क्या फायदा है। मैंने पुरस्कारों के लिए लिखना शुरू नहीं किया। केन्द्रीय सरकार को किसानों के साथ निर्दयता से पेश आना और बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन करते देखना निराशाजनक है।

 


वहीं पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह समेत पंजाब के 27 खिलाड़ियों ने किसानों के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटाने का एलान कर दिया है। परगट सिंह समेत सभी खिलाड़ी पांच दिसंबर को पुरस्कार लौटाएंगे। परगट सिंह जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक हैं और किसान परिवार से जुड़े हुए हैं।



परगट सिंह के अलावा करतार सिंह पहलवान, ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, दविंदर सिंग गरचा, सुरिंदर सोढ़ी, गुनदीप कुमार, सुशील कोहली, मुखबैन सिंह, कर्नल बलबीर सिंह, गुरमैल सिंह, गोल्डन गर्ल रादबीर कौर, जगदीश सिंह, बलदेव सिंह, अजीत सिंह, हरमीक सिंह, अजीत पाल सिंह, चंचल रंधावा, सज्जन सिंह चीमा, हरदीप सिंह, अजैब सिंह, शाम लाल, हरविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, सुमन शर्मा, प्रेमचंद डोगरा, बलविंदर सिंह व सरोज बाला जैसे खिलाड़ी भी पुरस्कार लौटाने जा रहे हैं।



सिंघु बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि,''5 दिसंबर को मोदी सरकार और कॉर्पोरेट घरानों के पुतले पूरे देश में फूंके जाएंगे। 7 तारीख को सभी वीर अपने मेडलों को वापिस करेंगे। 8 तारीख को हमने भारत बंद का आह्वान किया है व एक दिन के लिए सभी टोल प्लाज़ा फ्री कर दिए जाएं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।