ऑक्सीजन लाने के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस मुंबई से विशाखापट्टनम के लिए रवाना
नई दिल्ली: कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के तहत भारतीय रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की तैयारी की है। मुंबई डिवीजन ने रातों-रात 24 घंटे के भीतर कलंबोली माल यार्ड पर फ्लैट वैगनों से/में टैंकरों की लोडिंग…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
ऑक्सीजन लाने के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस मुंबई से विशाखापट्टनम के लिए रवाना | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के तहत भारतीय रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की तैयारी की है। मुंबई डिवीजन ने रातों-रात 24 घंटे के भीतर कलंबोली माल यार्ड पर फ्लैट वैगनों से/में टैंकरों की लोडिंग/अनलोडिंग की सुविधा के लिए एक रैंप तैयार किया है। 7 खाली टैंकरों के साथ रो-रो सेवा विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र के लिए कलंबोली माल यार्ड से सोमवार रात 8.05 बजे रवाना हुई।
यह ट्रेन वसई रोड, जलगांव, नागपुर, रायपुर जंक्शन से होकर पूर्व तट रेलवे क्षेत्र में विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र जाएगी, जहां तरल मेडिकल ऑक्सीजन लोड किया जाएगा।
पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी रेलवे ने आवश्यक वस्तुओं को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया था और आपूर्ति श्रृंखला को बरकरार रखा था और आपात स्थिति में भी देश सेवा करना जारी रखा। यह गौर करने वाली बात है कि ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए विभिन्न राज्यों के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने तरल ऑक्सीजन के परिवहन की संभावनाएं तलाशीं और ट्रायल रन शुरू किया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।