मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूपीएससी ने स्थगित की सिविल सेवा परीक्षा और इंटरव्यू

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने तेजी से बदलती परिस्थितियों, स्वास्थ्य परिदृश्य, महामारी के चलते लागू सामाजिक दूरी के मानदंडों सहित लॉकडाउन की बंदिशों और बिगड़ते हालात पर विचार किया। आयोग न…

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूपीएससी ने स्थगित की सिविल सेवा परीक्षा और इंटरव्यू
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूपीएससी ने स्थगित की सिविल सेवा परीक्षा और इंटरव्यू | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)  ने तेजी से बदलती परिस्थितियों, स्वास्थ्य परिदृश्य, महामारी के चलते लागू सामाजिक दूरी के मानदंडों सहित लॉकडाउन की बंदिशों और बिगड़ते हालात पर विचार किया। आयोग ने फैसला किया है कि वर्तमान में परीक्षाओं और साक्षात्कारों का आयोजन संभव नहीं होगा।



इसलिए 9 मई, 2021 को प्रस्तावित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईओ/एओ) भर्ती परीक्षा, 2020 को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय आर्थिक सेवा/ भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2020 (20-23 अप्रैल, 2021 तक निर्धारित); सिविल सेवा परीक्षा, 2020 (26 अप्रैल-18 जून, 2021 तक निर्धारित) के व्यक्तिगत परीक्षण (साक्षात्कार) और भर्ती परीक्षाओं को भी अग्रिम सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।



साक्षात्कारों और भर्ती परीक्षा, जहां अभ्यर्थियों और परामर्शकों को देश से सभी हिस्सों से यात्रा करके आना पड़ता है, की तारीखों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। इनके लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा।



परीक्षाओं, भर्तियों और साक्षात्कारों के संबंध में आयोग का कोई अन्य फैसला तत्परता से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

स्थगित परीक्षाओं/ साक्षात्कारों के लिए जब भी तारीखों पर फैसला होता है, तो सुनिश्चित किया जाएगा कि कम से कम 15 दिन पहले इसकी सूचना अभ्यर्थियों को दे दी जाए।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।