मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

.... कितने समय तक': SC द्वारा 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद BJP

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय (Ami tMalviya) ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा 'मोदी उपनाम' मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद कांग्…

.... कितने समय तक': SC द्वारा 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद BJP
.... कितने समय तक': SC द्वारा 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद BJP | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय (Ami tMalviya) ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा 'मोदी उपनाम' मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) पर कटाक्ष किया। 



अमित मालवीय ने शीर्ष अदालत के फैसले का जिक्र करते हुए कहा, "राहुल गांधी भले ही इससे बच गए हों, लेकिन कितने समय तक? इससे पहले एक मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गलत तरीके से शीर्ष अदालत को एक टिप्पणी से जोड़ने के लिए फटकार लगाई थी, जो अदालत ने नहीं की थी। इसके अलावा, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के कई अन्‍य मामले लंबित हैं, जिसमें वीर सावरकर पर कीचड़ उछालने का स्वतंत्रता सेनानी के परिवार द्वारा दायर हाई प्रोफाइल मामला भी शामिल है।''



सुप्रीम कोर्ट ने 'मोदी' टिप्पणी मनाहानी मामले में आज उनकी सजा पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज 'मोदी' उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता र???हुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में मार्च निकाला। राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। 



मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी (RahulGnadhi) के वायनाड (Wayanad) दफ्तर में बीएसएनएल (BSNL) लैंडलाइन फोन और इंटरनेट कनेक्शन काट दिया गया था। इसे अब जल्द ही बहाल किया जाएगा। राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद संचार कनेक्शन काट दिए गए थे।


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की सजा पर लगाई रोक


 सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, " यह हमारे लिए खुशी का दिन है क्योंकि यह लोकतंत्र, संविधान और सच्चाई की जीत है...मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं, यह एक उदाहरण है कि न्याय मिल सकता है...यह सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नहीं बल्कि पूरे देश की जीत है...वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सच्चाई, राष्ट्रहित, युवाओं के अधिकारों और देश में महंगाई के लिए लड़ते हैं...राहुल गांधी को 24 घंटे के भीतर अयोग्य घोषित कर दिया गया। देखते हैं कितने घंटे में बहाल होता है|


ये भी पढ़ें: बीजेपी की 'साजिश' नाकाम : SC द्वारा 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेस


कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा,''जब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया तो हमें बहुत खुशी हुई। राहुल गांधी की संसद में अनुपस्थिति महसूस हुई। प्वाइंट ऑफ इनफार्मेशन के माध्यम से मैंने संसद में सभापति को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में बताया और कहा कि उनकी सदस्यता जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए...आज सत्य की जीत हुई| आज पूरा देश जानता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बेबुनियाद तथ्यों पर फंसाया गया है। उनके खिलाफ सभी साजिशें नाकाम हो गई हैं



सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा,''मैं समझता हूं कि यह उचित आदेश है। यदि आप आज के फैसले को देखें, तो यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे पास सच बोलने वाले लोग लोकसभा में वापस आ रहे हैं। इस देश में नफरत की, प्रतिशोध की राजनीति नहीं जीतेगी। हम इस आदेश का समर्थन करते हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।