मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया, कहा- मुझे पंजाब और देश के लोगों की सेवा करनी...

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश मोंगिया भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की| दिनेश मोंगिया पंजाब के रहने वाले हैं| राज्य में अगले कुछ महीनों में व…

भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया, कहा- मुझे पंजाब और देश के लोगों की सेवा करनी...
भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया, कहा- मुझे पंजाब और देश के लोगों की सेवा करनी... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश मोंगिया भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की| दिनेश मोंगिया पंजाब के रहने वाले हैं| राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है| दिनेश मोंगिया पंजाब चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की संभावना है| 



भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने कहा,''जो विचारधारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की है 'सबका साथ सबका विकास' उसे मैं ठीक मानता हूं। मुझे पंजाब और देश के लोगों की सेवा करनी है, उसके लिए मुझे लगता है कि भाजपा से अच्छी पार्टी कोई और नहीं हो सकती है|



पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिनेश मोंगिया ने सितंबर 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास का ऐलान किया था| मोंगिया लंबे समय से टीम से बाहर थे|उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था| इसके बाद वह टीम में जगह नहीं बना पाए| मोंगिया ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था|



दिनेश मोंगिया ने मार्च 2001 में इंटरनेशनल मैचों में पदार्पण किया था| उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में 28 मार्च को करियर का पहला इंटरनेशनल मैच खेला था| उन्होंने मई 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला था| इसके अलावा उन्होंने एक मात्र टी20 इंटरनेशनल मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में खेला था|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।