पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने को कहा
नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं। सोमवार दोपहर को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| उन्होंने अपने संपर…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने को कहा | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं। सोमवार दोपहर को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा है|
प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट में लिखा कि इस बार अस्पताल की यात्रा एक अलग प्रक्रिया के लिए, मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं| उन्होंने आगे कहा,''मैं पिछले हफ्ते मेरे संपर्क में आए हुए लोगों से आग्रह करता हूं कि वो खुद को आइसोलेट करें और अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें|
बता दें कि,''कोरोना वायरस का संकट देश में काफी तेजी से फैलता जा रहा है और अभी तक कई वीवीआईपी भी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बीते दिनों कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें मेदांता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था| अमित शाह के अलावा पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जल संसाधन मंत्री अर्जुन मेघवाल भी कोरोना संकमित पाए गए हैं, और इनका इलाज चल रहा है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।