नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है। पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्जी को पद्म भूषण दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने एक बयान में कहा कि वह पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार नहीं करेंगे। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार लेने से मना करने पर, सरकारी सूत्रों का कहना है, "परिवार को सुबह एक वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी ने उन्हें सम्मान देने के सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया था। उनकी पत्नी ने अधिकारी से बात की थी।"
सरकारी सूत्रों का कहना है,''पुरस्कार लेने से इनकार करने के परिवार के निर्णय के बारे में केंद्र सरकार को कोई जानकारी नहीं दी गई|
बुद्धदेव भट्टाचार्य का सम्मान स्वीकार करने से इनकार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उन्हें कहा कि मैं पद्म भूषण पुरस्कार दिए जाने के बारे में कुछ नहीं जानता। किसी ने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया। अगर उन्होंने मुझे पद्म भूषण पुरस्कार दिया है। मैं इसे अस्वीकार कर रहा हूं।