मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

‘मानव-केंद्रित व समावेशी विकास’ का एक नया मार्ग तैयार करेगा G20 समिट: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास का एक नया मार्ग तैयार करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की जी20…

‘मानव-केंद्रित व समावेशी विकास’ का एक नया मार्ग तैयार करेगा G20 समिट: प्रधानमंत्री
‘मानव-केंद्रित व समावेशी विकास’ का एक नया मार्ग तैयार करेगा G20 समिट: प्रधानमंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास का एक नया मार्ग तैयार करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की जी20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णयात्मक और कार्योन्मुख रही है जहां विकासशील और गरीब देशों की विकास से जुड़ी चिंताओं को सक्रिय रूप से आवाज दी गई है।



वंचितों की सेवा करने के गांधी जी के ध्येय का अनुकरण करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत विकास को गति देने के मानव-केंद्रित उपायों पर काफी जोर देता है।


प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि वह 'एक धरती', 'एक परिवार' और 'एक भविष्य' पर सत्र की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें मजबूत, स्थाई, समावेशी और संतुलित विकास को आगे बढ़ाने के साथ विश्व समुदाय की मुख्य चिंताओं से जुड़े कई विषय शामिल होंगे। उन्होंने मित्रता और सहयोग के बंधन को और गहरा करने के लिए कई नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकों के आयोजन का भी उल्लेख किया।



प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि महामहिम राष्ट्रपति 9 सितंबर 2023 को नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। सम्मानित नेतागण 10 सितंबर 2023 को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। उसी दिन समापन समारोह में जी 20 नेता एक स्वस्थ, 'एक पृथ्वी' के लिए 'एक परिवार' की तरह मिलकर स्थाई और निष्पक्ष 'एक भविष्य' के लिए अपने सामूहिक दृष्टिकोण को साझा करेंगे।



एक्स पर एक थ्रेड साझा करते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने कहा. “भारत को 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है। यह भारत द्वारा आयोजित होने वाला पहला जी-20 शिखर सम्मेलन है। मैं अगले दो दिनों में विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की आशा करता हूं।

यह मेर?? दृढ़ विश्वास है कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास का एक नया मार्ग तैयार करेगा।”






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।