मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सुशांत की मौत को हत्या करार देने में काफी देर लगा रही है CBI, जो कि बेहद निराशाजनक: विकास सिंह

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सीबीआई मामले को हत्या करार देने में काफी देर लगा रही है, जो कि बेहद निराशाजनक है। सुशांत सिंह राजपूत के…

सुशांत की मौत को हत्या करार देने में काफी देर लगा रही है CBI, जो कि बेहद निराशाजनक: विकास सिंह
सुशांत की मौत को हत्या करार देने में काफी देर लगा रही है CBI, जो कि बेहद निराशाजनक: विकास सिंह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सीबीआई मामले को हत्या करार देने में काफी देर लगा रही है, जो कि बेहद निराशाजनक है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि,''परिवार को कुछ दिनों से ये एहसास हो रहा है कि कहीं न कहीं इस जांच को इस दिशा में ले जाया जा रहा है। जहां से सारी बातें साफ नहीं हो रही हैं|




वकील विकास सिंह ने कहा कि,'' बहुत पहले AIIMS के एक डॉक्टर जो अभी जांच टीम में भी हैं। उनको सुशांत की बहन नीतू द्वारा खींचे गए सुशांत के फोटो भेजे थे। उन फोटो को देखकर उन्होंने बोला था कि ये 200 प्रतिशत गला दबाने से मौत है न कि आत्महत्या| सिंह ने कहा कि,''इस तरह के मामलों में ज्यादातर CBI प्रेस स्टेटमेंट देती है। आज तक एक भी प्रेस स्टेटमेंट CBI की तरफ से नहीं आई है। ये खुद एक गंभीर बात है। आज के दिन उन्होंने क्या पाया है क्या नहीं पाया है कम से कम इसका तो खुलासा करें|




उन्होंने कहा कि,''सुशांत सिंह राजपूत के अबेटमेंट ऑफ सुसाइड (आत्महत्या के लिए उकसाना) को मर्डर में बदलने के इस फैसले को लेने में सीबीआई जिस कदर देर लगा रही है, वह निराशाजनक है। एम्स की टीम का हिस्सा रहे एक डॉक्टर ने मुझे काफी पहले बताया था कि मैंने उन्हें जो तस्वीरें भेजी हैं, वे 200 फीसदी इस ओर इशारा करती हैं कि मौत गला घोंटने के चलते हुई है, आत्महत्या इसकी वजह नहीं है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।