मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

FTA के विषय पर दोनों देशों की टीम काम कर रही, इस साल के अंत तक FTA के समापन का निर्णय लिया: ब्रिटिश पीएम के साथ जॉइंट पीसी में पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इसके बाद संयुक्त बयान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 'मैं ब्रिटेन क…

FTA के विषय पर दोनों देशों की टीम काम कर रही, इस साल के अंत तक FTA के समापन का निर्णय लिया: ब्रिटिश पीएम के साथ जॉइंट पीसी में पीएम मोदी
FTA के विषय पर दोनों देशों की टीम काम कर रही, इस साल के अंत तक FTA के समापन का निर्णय लिया: ब्रिटिश पीएम के साथ जॉइंट पीसी में पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इसके बाद संयुक्त बयान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 'मैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत में स्वागत करता हूं। 'आजादी का अमृत महोत्सव' के दौरान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा ऐतिहासिक है



नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''पिछले साल हमने भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की भी स्थापना की। हमने रोडमैप 2030 को भी लांच किया था।  आज की हमारी बातचीत में हमने इस रोडमैप में हुई प्रगति को review भी किया, और आगामी समय के लिए कुछ लक्ष्य भी तय किए|



PM मोदी ने कहा कि,''FTA (Free Trade Agreement) के विषय में दोनों देशों की टीम काम कर रही है और बातचीत में प्रगति हो रही है। हमने इस साल के अंत तक FTA के समापन का निर्णय लिया है| 



भारत में चल रहे व्यापक reforms, हमारे infrastructure modernization plan और National Infrastructure Pipeline के बारे में भी हमने चर्चा की। हम UK की कंपनियों द्वारा भारत में बढ़ते निवेश का स्वागत करते हैं।  और इसका एक उत्तम उदाहरण हमें कल गुजरात में हालोल में देखने को मिला



PM मोदी ने कहा कि, आज हमने अपनी जलवायु और उर्जा पार्टनरशिप को और अधिक गहन करने का निर्णय लिया। हम UK को भारत के राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं|  



GIP के कार्यान्वयन व्यवस्था का समापन एक बहुत महत्त्वपूर्ण पहल साबित होगी

उन्होंने कहा,''आज हमारे बीच Global Innovation Partnership के implementation arrangements का समापन एक बहुत महत्त्वपूर्ण पहल साबित होगी। यह अन्य देशों के साथ हमारी विकास साझेदारी को और मजबूती प्रदान करेगा| इसके तहत तीसरे देशों में “Made in India” innovations के transfer और scaling-up के लिए भारत और UK 100 मिलियन डॉलर तक co-finance करेंगे|



क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर हो रहे अनेक developments पर भी चर्चा कीPM मोदी

उन्होंने कहा,''हमने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर हो रहे अनेक developments पर भी चर्चा की। एक free, open, inclusive and rules-based order पर आधारित Indo-Pacific क्षेत्र बनाए रखने पर हमने जोर दिया। Indo-Pacific Oceans Initiative से जुड़ने के UK के निर्णय का भारत स्वागत करता है



यूक्रेन में तुरंत युद्धविराम और समस्या के समाधान के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी पर बल दिया

PM मोदी ने कहा कि,''हमने यूक्रेन में तुरंत युद्धविराम और समस्या के समाधान के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी पर बल दिया। हमने सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान का महत्त्व भी दोहराया| उन्होंने कहा,''हमने एक peaceful, stable और secure Afghanistan और एक inclusive और representative Government के लिए अपना समर्थन दोहराया। यह आवश्यक है कि अफगान भूमि का प्रयोग अन्य देशों में आतंकवाद फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए|



हमने अपने रिश्ते को हर तरह से मजबूत किया: जॉनसन

संयुक्त बयान के दौरान ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि,आज हमारी शानदार बातचीत हुई और हमने अपने रिश्ते को हर तरह से मजबूत किया है। भारत और ब्रिटेन के बीच साझेदारी हमारे समय की परिभाषित दोस्ती में से एक है| ब्रिटेन नौकरशाही को कम करने और रक्षा खरीद के लिए डिलीवरी के समय को कम करने के लिए एक भारत विशिष्ट ख???ला सामान्य निर्यात लाइसेंस बना रहा है|



ब्रिटेन PM बोरिस जॉनसन जॉनसन ने कहा कि,'हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, खुला और नियम-आधारित रखने में दोनों देशों का साझा हित है। दोनों देश वायु, अंतरिक्ष और समुद्री खतरों से निपटने के लिए सहमत हुए हैं। हम स्थायी, घरेलू ऊर्जा के लिए कदम उठाएंगे। इस यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों को गहरा किया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।