मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केंद्र ने सीरम और भारत बायोटेक से कोरोना वैक्सीन की कीमतों को कम करने को कहा: सूत्र

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कोविड-19 टीकों की कीमत कम करने को कहा है|आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकरी दी है| सूत्रों के मुताबिक,''सरकार ने वैक्स…

केंद्र ने सीरम और भारत बायोटेक से कोरोना वैक्सीन की कीमतों को कम करने को कहा: सूत्र
केंद्र ने सीरम और भारत बायोटेक से कोरोना वैक्सीन की कीमतों को कम करने को कहा: सूत्र | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कोविड-19 टीकों की कीमत कम करने को कहा है|आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकरी दी है| सूत्रों के मुताबिक,''सरकार ने वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute of India) और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) से COVID टीकों की कीमत कम करने को कहा है|



गौरतलब है कि,''1 मई से देश में 18 साल से अधि‍क उम्र वालों को भी कोरोना का वैक्‍सीन लगेगा| सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण की तीसरे फेज की रणनीति का एलान किया था| इसके तहत 18 साल से ज्यादा उम्र का हर व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के लिए योग्य होगा|



सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India)  के बाद भारत बायोटेक ने 24 अप्रैल को COVAXIN डोज की कीमतों की घोषणा की थी|



सीरम इन्स्टीट्यूट ने कहा था कि ,''कोविड-19 टीका ‘कोविशील्ड’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक होगी| वहीं भारत बायोटेक ने कहा कि'''भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार हमने COVAXIN डोज़ की कीमतों की घोषणा की है - राज्य सरकार के लिए प्रति डोज़ 600 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति डोज़ दिया जाएगा| केंद्र सरकार को 150 रुपये में दी जाएगी|





बता दें कि वैक्सीन की कीमतों को लेकर कई राज्यों ने केंद्र सरकार से शिकायत की है| आज यानी सोमवार को वैक्सीन कीमतों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि,'' वैक्सीन के एक निर्माता ने कहा है कि वो राज्य सरकारों को 400 और दूसरे ने कहा कि वो 600 रुपये में वैक्सीन देंगे और केंद्र सरकार को 150-150 रुपये में देंगे। इसकी एक ही कीमत होनी चाहिए| 



केजरीवाल ने कहा कि,''एक निर्माता राज्य सरकार को Vaccine ₹400, दूसरा ₹600 में और केंद्र सरकार को ₹150 में दे रहे है। Vaccine की एक ही कीमत होनी चाहिए। ये समय फायदा कमाने का नहीं, मदद करने का है। मैं उम्मीद करता हूँ कि Vaccine निर्माता खुद ही कीमत को ₹150 कर देंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।