मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

मन की बात' में बोले पीएम मोदी- खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा भी रही है

नई दिल्ली: मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा''इस साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को करीब एक साल पूरा हो गया। जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बन…

मन की बात' में बोले पीएम मोदी- खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा भी रही है
मन की बात' में बोले पीएम मोदी- खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा भी रही है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा''इस साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को करीब एक साल पूरा हो गया। जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही अब हमारा वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा हे। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा COVID19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रहा है|भारत सिर्फ 15 दिन में अपने 30 लाख से ज़्यादा कोरोना वॉरियर का टीकाकरण कर चुका है जबकि अमेरिका जैसे समृद्ध देश को इस काम में 18 दिन लगे थे और ब्रिटेन को 36 दिन|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा भी रही है। सरकार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे|पर्यावरण की रक्षा से कैसे आमदनी के रास्ते भी खुलते हैं, इसका एक उदाहरण अरुणाचल प्रदेश के तवांग में देखने को मिला। इस पहाड़ी इलाके में सदियों से मोन शुगु नाम का एक पेपर बनाया जाता है। इसके लिए पेड़ों को नहीं काटना पड़ता है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''पिछले दिनों झांसी में एक महीने तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल शुरू हुआ। हर किसी को आश्चर्य होता है कि स्ट्रॉबेरी और बुंदेलखंड! अब बुंदेलखंड में स्ट्रॉबेरी की खेती को लेकर उत्साह बढ़ रहा है| जब मैं ‘मन की बात’ करता हूँ तो ऐसा लगता है, जैसे आपके बीच, आपके परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूँ|हमारी छोटी-छोटी बातें, जो एक-दूसरे को, कुछ, सिखा जाये, जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव जो, जी-भर के जीने की प्रेरणा बन जाये - बस यही तो है ‘मन की बात|



हमारी छोटी-छोटी बातें, जो एक-दूसरे को, कुछ, सिखा जाये, जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव जो, जी-भर के जीने की प्रेरणा बन जाये - बस यही तो है ‘मन की बात’। जब मैं ‘मन की बात’ करता हूँ तो ऐसा लगता है, जैसे आपके बीच, आपके परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूँ: पीएम



इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों का हार्ड वर्क और टीम वर्क  प्रेरित करने वाला है|हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया। इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है: प्रधानमंत्री




हाल ही में पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस साल भी, पुरस्कार पाने वालों में, वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने, अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया है, अपने कामों से किसी का जीवन बदला है, देश को आगे बढ़ाया है| हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया। इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है। अपने देश को, और तेज गति से, आगे ले जाना है: प्रधानमंत्री 



आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीन प्रोग्राम चला रहा है। इसके साथ ही हम दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का वैक्सीनेशन भी कर रहे हैं। हमारा यह प्रोग्राम दुनिया में, एक मिसाल बन रहा है| मेड इन इंडिया वैक्सीन आज, भारत की आत्मनिर्भरता का तो प्रतीक है ही, भारत के, आत्मगौरव का भी प्रतीक है। सिर्फ 15 दिन में, भारत, अपने 30 लाख से ज्यादा, कोरोना वॉरियर का टीकाकरण कर चुका है, जबकि, अमेरिका जैसे समृद्ध देश को, इसी काम में 18 दिन लगे थे : पीएम



अभी, ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने, ट्वीट करके जिस तरह से भारत को धन्यवाद दिया है, वो देखकर हर भारतीय को कितना अच्छा लगा। रामायण के उस प्रसंग की उनको इतनी गहरी जानकारी है, उनके मन पर गहरा प्रभाव है - ये हमारी संस्कृति की विशेषता है: पीएम 



इस वर्ष से भारत, अपनी आजादी के, 75 वर्ष का समारोह – अमृत महोत्सव शुरू करने जा रहा है। ऐसे में यह हमारे उन महानायकों से जुड़ी स्थानीय जगहों का पता लगाने का बेहतरीन समय है, जिनकी वजह से हमें आजादी मिली|भारत भूमि के हर कोने में ऐसे महान सपूतों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिन्होंने, राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। ऐसे में, यह, बहुत महत्वपूर्ण है कि उनके बारे में लिख कर हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए उनकी स्मृतियों को जीवित रख सकते हैं: प्रधानमंत्री




अपने इलाके में स्वतंत्रता संग्राम के दौर की वीरता की गाथाओं के बारे में किताबें लिखें। अब, जबकि, भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष मनायेगा, तो आपका लेखन आजादी के नायकों के प्रति उत्तम श्रद्दांजलि होगी: प्रधानमंत्री




मैं सभी देशवासियों को और खासकर के अपने युवा साथियों को आह्वान करता हूँ कि वे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में, आजादी से जुड़ी घटनाओं के बारे में लिखें। अपने इलाके में स्वतंत्रता संग्राम के दौर की वीरता की गाथाओं के बारे में किताबें लिखें |ह में ऐसी उभरती प्रतिभाओं की पूरी मदद करनी है । इससे भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाले थॉट लीडर्स का एक वर्ग भी तैयार होगा। देश में बड़ी संख्या में ऐसे विषयों पर लिखने वाले लेखक तैयार होंगे, जिनका भारतीय विरासत और संस्कृति पर गहन अध्ययन होगा: पीए




युवा लेखकों के लिए इंडिया 75 के निमित्त एक पहल की शुरुआत की जा रही है। इससे युवा लेखकों को प्रोत्साहन मिलेगा। मैं, अपने युवा मित्रों को इस पहल का हिस्सा बनने और अपने साहित्यिक कौशल का अधिक-से-अधिक उपयोग करने के लिए आमंत्रित करता हूँ : पीएम



प्रधानमंत्री ने  हैदराबाद के बोयिनपल्ली में, एक स्थानीय सब्जी मंडी की सकारात्मक और नायाब पहल का जिक्र किया और बताया कि बोयिनपल्ली की मंडी में पहले जो कचरा था, आज उसी से वेल्थ का निर्माण हो रहा है - यही तो कचरे से कंचन बनाने की यात्रा है। पर्यावरण की रक्षा से कैसे आमदनी के रास्ते भी खुलते हैं, इसका एक उदाहरण अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भी देखने को मिला। यहां ‘मोन शुगु’ नाम का एक पेपर शुगु शेंग नाम के पौधे की छाल से बनाया जाता है। इसके लिए पेड़ों को नहीं काटना पड़ता है : पीएम 




पीएम ने केरल के कोट्टयम के  दिव्यांग बुजुर्ग हैं- एन.एस. राजप्पन की स्वच्छता के प्रति समर्पण के भावना की सराहना की और बताया कि राजप्पन जी पैरालाइसिस के कारण चलने में असमर्थ हैं और वो, पिछले कई सालों से वेम्बनाड झील से प्लास्टिक की बोतलें निकाल रहे हैं|खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा भी रही है। सरकार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे : प्रधानमंत्री




पीएम ने झारखण्ड के एक स्कूल के प्रिंसपल के अनुपम प्रयास का जिक्र करते हुए कहा कि आर्ट एंड कलर्स के जरिए बहुत कुछ नया सीखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कैसे प्रिंसपल ने बच्चों को पढ़ाने के लिए गाँव की दीवारों को ही अंग्रेजी और हिंदी के अक्षरों से पेंट करवा दिया।चिली की राजधानी सैंटियागो में 30 से ज्यादा योग विद्यालय हैं। कोरोना के इस समय में इम्यूनिटी बढ़ाने में, योग की ताकत को देखते हुए, अब वे लोग योग को पहले से कहीं ज्यादा महत्व दे रहे हैं। वहाँ, 4 नवम्बर को नेशनल योगा डे घोषित किया गया है: पीएम 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।