मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी: हरियाणा सरकार

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने के पर नीरज चोपड़ा को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की | नीरज चोपड़ा को क्लास-1 की नौकरी भी दी जाएगी| नीरज चोपड़ा के जैवलिन…

नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी: हरियाणा सरकार
नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी: हरियाणा सरकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने के पर नीरज चोपड़ा को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की | नीरज चोपड़ा को क्लास-1 की नौकरी भी दी जाएगी| नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि,''टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें गोल्ड मिला|



 मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि,'' जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है।उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी| नौकरी में भी हमारी ऑफर रहेगी कि पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें उसे(नीरज चोपड़ा) हेड बनाएंगे|



Chhattisgarh मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में  नीरज चोपड़ा को जेवलिन थ्रो में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। आपकी इस उपलब्धि पर भारत को गर्व है।




जापान में हो रहे ओलंपिक खेलों (Tokyo Olympics) में शनिवार को भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra wins Gold)  ने जेवलिन थ्रो (Javelin throw final) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है| 23 वर्षीय नीरज ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए चेक गणराज्य की जोड़ी जैकब वाडलेज और विटेज़स्लाव वेस्ली से आगे निकलने के लिए 87.58 का सर्वश्रेष्ठ प्रयास दर्ज किया. यह टोक्यो ओलिंपिक में भारत का पहला स्वर्ण पदक है| बीजिंग में 2008 में अभिनव बिंद्रा की वीरता के बाद ओलिंपिक इतिहास में देश का दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी है|




टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा कि,''गोल्ड मेडल जीतने पर हमें अपने बेटे पर गर्व है। हमारे इलाके में खेल की सुविधाओं का अभाव है। वह अपने खेल के लिए घर से 15-16 किलोमीटर दूर जाता था|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।