मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

संसद मानसून सत्र: राज्यसभा से तीन और सांसद निलंबित, अब तक सत्ताईस विपक्षी सांसद हो चुके हैं सस्पेंड

नई दिल्‍ली: Parliament Monsoon session: संसद का मॉनसून सत्र हंगामे के बीच जारी है| आज राज्यसभा में विपक्ष के 3 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया है| AAP सांसद सुशील कुमार गुप्ता सहित 3 और राज्यसभा सा…

संसद मानसून सत्र: राज्यसभा से तीन और सांसद निलंबित, अब तक सत्ताईस विपक्षी सांसद हो चुके हैं सस्पेंड
संसद मानसून सत्र: राज्यसभा से तीन और सांसद निलंबित, अब तक सत्ताईस विपक्षी सांसद हो चुके हैं सस्पेंड | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍लीParliament Monsoon session:  संसद का मॉनसून सत्र हंगामे के बीच जारी है| आज राज्यसभा में विपक्ष के 3 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया है| AAP सांसद सुशील कुमार गुप्ता सहित 3 और राज्यसभा सांसदों को इस सप्ताह के शेष समय के लिए निलंबित किया गया| राज्यसभा के उपसभापति ने, AAP सांसद सुशील कुमार गुप्ता संदीप पाठक और अजीत कुमार को इस सप्ताह के शेष समय के लिए निलंबित किया गया| साथ ही सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।



सदन में हंगामा करने और नारेबाजी करने पर राज्यसभा और लोकसभा से अब तक विपक्ष के 27 सांसद निलंबित हो चुके हैं। 23 सांसदों को एक हफ्ते के लिए निलंबित किया गया है, जबकि चार को पूरे सत्र के लिए। 



लोकसभा में सोमवार को भारी हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिड़ला ने कांग्रेस के 4 सदस्‍यों को निलंबित कर दिया था। ज्योतिमणी, माणिकम टैगोर, टीएन प्रथापन और राम्या हरिदास को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। 



राज्यसभा से मंगलवार को विपक्ष के 19 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया था। इनमें से 7 सांसद सिर्फ टीएमसी के थे। वहीं बुधवार को आप सांसद संजय सिंह को निलंबित किया गया है। जबकि आज यानी गुरुवार को AAP के 3 और राज्यसभा सांसदों को इस सप्ताह के शेष समय के लिए निलंबित किया गया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।