नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वैक्सीन के इमरजेंसी यूज़ की मंजूरी मिलने के 10 दिन के भीतर वैक्सीन लगाना शुरू कर सकते हैं| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि,''आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिलने के 10 दिन के अंदर वैक्सीन को लाने के लिए तैयार हैं। अगले दस दिनों में टीकाकरण शुरु करने के लिए तैयार हैं, एक टीकाकरण टीम में पांच लोग होंगे|
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि,''हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर को कोविन प्लेटफॉर्म(वैक्सीनेशन के लिए) पर अपना पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी, उनका डाटा पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका है| वैक्सीनेशन के लिए सेशन बांटने की पूरी प्रकिया इलेक्ट्रॉनिकली होगी। लाभार्थी को वैक्सीनेशन हुआ ये डिजिटली रिकॉर्ड किया जाएगा और उसे अगला डोज़ लेने कब आना है इसकी जानकारी भी उसे डिजिटली मिलेगी|
भूषण ने कहा कि,''वैक्सीन लेने के बाद अगर उसका कोई बुरा प्रभाव होता है तो उसकी रियल टाइम रिपोर्टिंग के लिए कोविन वैक्सीन डिलीवरी मैनेजमेंट सिस्टम में प्रावधान किया गया है| कोविन प्लेटफॉर्म हमने भारत में बनाया है लेकिन ये विश्व के लिए है, जो भी देश इसका इस्तेमाल करना चाहेंगे भारत सरकार इसमें उनकी मदद करेगी|
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि,'इमरजेंसी यूज़ अथोराइजेशन जिस दिन हुआ है उसके 10 दिन के भीतर टीकाकरण शुरू होने की पूरी तैयारी है| सचिव ने कहा कि,''कोविशील्ड और कोवैक्सीन को 2-8 डिग्री तापमान पर रखे जाने की जरुरत है| दुनिया में कहीं भी वैक्सीन के आम इस्तेमाल की इजाजत नहीं मिली है, मानवता के हित में वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति दी गई है|
वैक्सीन स्टोर करने के लिए देश में 41 कोल्ड स्टोरेज बनाए गए हैं| टीकाकरण की प्रक्रिया पर डिजिटल निगरानी रखी जाएगी| राज्यों में टीकाकरण का ड्राई रन सफल रहा, टीकाकरण के बाद कुछ समस्या होने पर उसका निदान किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्रालय
टीकाकरण कार्यक्रम के तहत इसे सबसे पहले देश भर में 4 प्राथमिक वैक्सीन स्टोर में पहुंचाया जाएगा,जहां से यह थोक में 37 राज्य में फिर जिलों और अंत में PHCs तक पहुंचाया जाएगा : सचिव