बंगाल हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर राज्यपाल से मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली/कोलकाता: गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर रिपोर्ट भेजने को कहा है| सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है|सरकारी सूत्रों के अनुसार,पश्चिम बंगाल…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बंगाल हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर राज्यपाल से मांगी रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली/कोलकाता: गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर रिपोर्ट भेजने को कहा है| सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है|सरकारी सूत्रों के अनुसार,पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा को लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर रिपोर्ट भेजने को कहा है|
उधर,''पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा के बाद जमीनी हालात का आकलन करने के लिए अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त 4 सदस्यीय टीम कोलकाता पहुंच चुकी है| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के कारणों की पड़ताल करने और राज्य में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया था।
अधिकारियों ने गुरुवार (6 मई) को बताया कि मंत्रालय के एक अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में दल पश्चिम बंगाल पहुंच चुका है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार (5 मई) को पश्चिम बंगाल सरकार से राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने और समय गंवाए बिना ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा था।
गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि राज्य सरकार ऐसा करने में विफल होती है तो मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनाव बाद हुई हिंसा में मंगलवार तक कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।