मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

गृह मंत्रालय ने मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस ली, BJP छोड़ने के बाद TMC नेता ने सुरक्षा वापस लेने के लिए HM को लिखी थी चिट्ठी

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थामने वाले मुकुल रॉय की सुरक्षा को वापस ले लिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया, गृह मंत्रालय न…

गृह मंत्रालय ने मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस ली, BJP छोड़ने के बाद TMC नेता ने सुरक्षा वापस लेने के लिए HM को लिखी थी चिट्ठी
गृह मंत्रालय ने मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस ली, BJP छोड़ने के बाद TMC नेता ने सुरक्षा वापस लेने के लिए HM को लिखी थी चिट्ठी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थामने वाले मुकुल रॉय की सुरक्षा को  वापस ले लिया है। सरकारी सूत्रों ने बताया, गृह मंत्रालय ने TMC नेता मुकुल रॉय की सुरक्षा वापस ले ली है, आदेश जारी किया गया है| 




बता दें कि मुकुल रॉय ने टीएमसी में शामिल होने के बाद शनिवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी सीआरपीएफ सुरक्षा वापस लेने के लिए कहा था।भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हुए मुकुल रॉय ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर कहा था कि उन्हें दी गई केंद्रीय सुरक्षा वापस ले ली जाए| 



तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर मुकुल रॉय को केंद्र सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा दी थी। बंगाल चुनाव से पहले उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड श्रेणी में अपग्रेड कर दिया गया था। मुकुल रॉय ने बीते शुक्रवार (11 जून, 2021) को भाजपा छोड़कर टीएमसी में वापसी कर ली है।मुकुल रॉय ने घर वापसी के बाद गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें जो जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, वह वापस ले ली जाए।



पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बंगाल पुलिस के जवानों की सुरक्षा दे दी है। पुलिस के जवान उनके साथ अब 24 घंटे सुरक्षा में रहेंगे। कहा जा रहा है कि टीएमसी में आने के बाद उन्हें ममता सरकार मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती हैं।



गौरतलब है,''भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर उत्तर सीट से विधायक मुकुल रॉय की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में में वापस लौट गए हैं| (11 जून, 2021 को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हुए थे।



मुकुल रॉय को भविष्य में किस पद की ज़िम्मेदारी दी जाएगी' सवाल का जवाब देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,'वे (मुकुल रॉय) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, पहले वे जो भूमिका निभाते थे, भविष्य में भी वे वही भूमिका निभाएंगे। TMC एक परिवार है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।