नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति ने प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और एनडीए से हाथ मिलाने वाले 9 विधायकों को निष्कासित करने के शरद पवार के फैसले को मंजूरी दी है । वहीँ बीजेपी विधायक दल की बैठक कल मुंबई में होगी। बैठक में सभी विधायकों और विधान पार्षदों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में हाल ही में होने वाले कैबिनेट विस्तार के बाद विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पार्टी की रणनीति और अन्य मौजूदा मुद्दों पर चर्चा होगी।
एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर पी. सी. चाको ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय कमेटी तालकटोरा स्टेडियम में मिली थी जिसमें शरद पवार जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित किया है... पार्टी की 27 इकाइयां हैं। इन सभी 27 राज्य इकाइयों ने NCP के साथ रहने की बात कही है। किसी भी एक इकाई ने यह नहीं कहा कि वह शरद पवार के साथ नहीं हैं.
अजित पवार के विद्रोह के बाद NCP के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि,'' यह जो भी कुछ हो रहा है उससे मुझे खुशी है क्योंकि जिन्होंने लोगों को वादा कर उनके वोट हासिल करने ???े बाद गलत रास्ते पर गए उनको इसकी ज़बरदस्त कीमत देनी पड़ेगी। राज्य की स्थिति बदलेगी। वहां राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना को महाराष्ट्र की जनता हुकूमत देगी.
पवार ने कहा कि,'' मुझे खुशी है कि जिन लोगों को निष्कासित किया, उनको छोड़कर बाकि अन्य लोग इतने कम समय में बैठक के लिए आए। हमारे सभी साथियों की मानसिकता पार्टी को मजबूती से आगे ले जाने की रही। मुझे खुशी है कि आज की बैठक हमारा हौसला बढ़ाने के लिए मददगार होगी... मैं ही NCP का अध्यक्ष हूं, अगर कोई ऐसा दावा कर रहा है तो उसमें कोई सच्चाई नहीं है.