मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मैं जेल में था....मुझे इसके बारे में क्या पता?, मेरा परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया: उमेश पाल हत्याकांड पर अतीक अहमद

शिवपुरी (मध्य प्रदेश) : पूर्व सांसद व गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है| उत्तर प्रदेश पुलिस अहमदाबाद से अतीक अहमद को लेकर मंलवार रात राजस्थान के बूंदी जेल पहुंची…

मैं जेल में था....मुझे इसके बारे में क्या पता?, मेरा परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया: उमेश पाल हत्याकांड पर अतीक अहमद
मैं जेल में था....मुझे इसके बारे में क्या पता?, मेरा परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया: उमेश पाल हत्याकांड पर अतीक अहमद | फ़ोटो: TVL News

शिवपुरी (मध्य प्रदेश) : पूर्व सांसद व गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है|  उत्तर प्रदेश पुलिस अहमदाबाद से अतीक अहमद को लेकर मंलवार रात राजस्थान के बूंदी जेल पहुंची थी। उत्तर प्रदेश पुलिस आज सुबह माफिया अतीक अहमद को लेकर बूंदी जेल से रवाना हुई। उमेश पाल हत्याकांड मामले पर माफिया अतीक अहमद ने कहा,''मेरा परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया...मैं जेल में था, मुझे इसके बारे में क्या पता?|



बूंदी से मध्य प्रदेश के शिवपुरी पहुंचने पर अतीक अहमद ने कहा,''साबरमती जेल में मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है। मैंने वहां से कोई फोन नहीं किया, वहां पर जैमर लगे हुए हैं। मैंने जेल से कोई साजिश नहीं रची। 6 साल से मैं जेल में हूं। मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है|



माफिया अतीक अहमद को हत्या के एक मामले में न्यायालय में पेश करने के लिए साबरमती जेल से प्रयागराज पुलिस प्रयागराज लेकर जा रही है।



''बता दें कि प्रयागराज में जनवरी 2005 में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल (Raju Pal) और उसके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार शाम (24 फरवरी, 2023 को) प्रयागराज के सुलेमसराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई| हमलावरों ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उमेश पाल और उनके 2 सुरक्षाकर्मियों (संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह ) को गोली मार दी थी। इस हमले में उमेश पाल और संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी|



उमेश पाल हत्याकांड: प्रयागराज गोली-बमकांड में घायल दूसरे सिपाही की भी मौत 



बता दें ,'' उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 मार्च, 2023 को माफिया से नेता बने अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई थी उस पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। 


उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अरबाज 


कोर्ट ने इस मामले में अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को दोषी करार दिया था। अतीक अहमद के भाई अशरफ सहित अन्य सभी 7 अभियुक्तों को बरी कर दिया गया।


राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और एक गनर की गोली मारकर हत्या 


अदालत ने आईपीसी की धारा 364 ए के तहत दोषी करार दिया था। अदालत ने बाकी सभी आरोपियों को इस मामले में दोषमुक्त कर दिया है अतीक को कोर्ट से वापस नैनी जेल पहुंचा दिया गया है।



उमेश पाल हत्याकांड: HC ने खारिज की अतीक अहमद के बेटे की जमानत याचिका 



आरोप है कि साल 2006 में 28 फरवरी को बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में गवाह उमेश पाल को अतीक अहमद, पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ अपने साथियों के साथ अपहरण कर अपने कार्यालय में ले गए थे। उमेश पाल ने अतीक अहमद सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। 


उमेश पाल की हत्या के बाद सपा MLA पूजा पाल ने CM योगी से की मुलाकात, Y+ सुरक्षा की मांग की 


इस मामले में मुख्य आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसका भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम और फरहान जेल में बंद हैं। जबकि दिनेश पासी, खान सौलत हनीफ, जावेद उर्फ बज्जू, आबिद, इसरार, आशिक उर्फ मल्ली और एजाज अख्तर जमानत पर बाहर हैं।


गोली-बमकांड में भाजपा सरकार कहीं ये बहाना न बनाए कि यूपी में शूटिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है…: प्रयागराज शूटआउट पर अखिलेश का योगी सरकार पर तंज










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।