मैं भाजपा और किसान दोनों के साथ खड़ा हूं, किसान आंदोलन को लेकर बोले सनी देओल- कई लोग इसका फायदा उठाना चाहते हैं
नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल ने कहा कि मैं भाजपा और किसान दोनों के साथ खड़ा हूं, सरकार हमेशा किसानों की बेहतरी के बारे में सोचती है।सनी देओल न…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
मैं भाजपा और किसान दोनों के साथ खड़ा हूं, किसान आंदोलन को लेकर बोले सनी देओल- कई लोग इसका फायदा उठाना चाहते हैं | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल ने कहा कि मैं भाजपा और किसान दोनों के साथ खड़ा हूं, सरकार हमेशा किसानों की बेहतरी के बारे में सोचती है।
सनी देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा,'' मेरी पूरी दुनिया से विनती है कि यह किसान और हमारी सरकार का मामला है| इसके बीच में कोई भी ना आए क्योंकि आपस में बातचीत करके इसका हम हल निकालेंगे, मैं जानता हूं कि कई लोग इसका फायदा उठाना चाहते हैं और वो लोग इसमें अड़चन डाल रहे हैं|वह किसानों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे उनका अपना ही खुद का कोई स्वार्थ हो सकता है|
सनी देओल ने कहा कि,''दीप सिद्धू, जो चुनाव के वक्त मेरे साथ था, लंबे समय से मेरे साथ नहीं है वो जो कुछ कह रहा है और कर रहा है वो खुद अपनी इच्छा अनुसार कर रहा है| मेरा उसकी किसी भी गतिविधि से कोई संबंध नहीं है| मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ हूं और हमेशा किसानों के साथ रहूंगा| हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के भले के बारे में ही सोचा है और मुझे यकीन है कि सरकार उनके साथ बातचीत करके सही नतीजे पर पहुंचेगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।