मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश: 13 लोगों की मौत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दुर्घटना स्थल पर पहुंचे

कोयंबटूर: तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। तमिलनाडु के कुन्नूर घने जंगलों में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 13 लोगों की मौत की खबर है। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेल…

सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश: 13 लोगों की मौत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दुर्घटना स्थल पर पहुंचे
सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश: 13 लोगों की मौत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दुर्घटना स्थल पर पहुंचे | फ़ोटो: TVL News

कोयंबटूर: तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।  तमिलनाडु के कुन्नूर घने जंगलों में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 13 लोगों की मौत की खबर है। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई | इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। रक्षा मंत्री संसद में कल इस घटना पर पूरी जानकारी देंगे। 



तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को दोपहर 12:20 बजे सेना का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 कर्मियों की मृत्यु की पुष्टि हो गई है। DNA टेस्टिंग के जरिए सभी शवों की पहचान की जाएगी| 



तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और वायुसेना के पायलट समेत कुल 14 लोग सवार थे| 



तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन दुर्घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं, जहां सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को बचाव अभियान में हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।