नई दिल्ली:जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। वे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, यानी CDS थे। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। उसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। एक के घायल होने की खबर है।
भारतीय वायुसेना ने बताया,''पता चला है कि तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत हुई है| CDS रावत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जाहिर किया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ''जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका जी के असामयिक निधन से स्तब्ध और व्यथित हूं| देश ने अपने सबसे बहादुर सपूतों में से एक को खो दिया है| मातृभूमि के लिए उनकी चार दशकों की निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता का प्रतीक थी| उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं|
तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मृत्यु पर PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ,BSP अध्यक्ष मायावती ने शोक संवेदना व्यक्त की। PM मोदी ने ट्वीट में लिखा- जनरल रावत बेमिसाल सैनिक थे। सच्चे देशभक्त थे और उन्होंने हमारी सेनाओं के मॉर्डनाइजेशन के लिए योगदान दिया। उनके जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि रावत का असमय निधन देश और सेना के कभी पूरी न हो पाने वाली क्षति है।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''मैं तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया है| उन्होंने पूरी लगन से भारत की सेवा की| मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं|
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ''देश के लिए एक बहुत ही दुखद दिन क्योंकि हमने अपने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को एक बहुत ही दुखद दुर्घटना में खो दिया है| वह सबसे बहादुर सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने लगन के साथ मातृभूमि की सेवा की है| उनके अनुकरणीय योगदान और प्रतिबद्धता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है| मुझे गहरा दुख हुआ है|
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ''तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ| उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है|
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मैं जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं| यह एक बेहद दुखद त्रासदी है और इस कठिन समय में हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ हैं| उन सभी लोगों के प्रति भी हार्दिक संवेदना जिन्होंने अपनी जान गंवाई. भारत इस दुख के समय में एकजुट है.|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,'सीडीएस श्री बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत एवं 11 वीर सैनिकों के असामयिक निधन का दुखद समाचार मिला श्री बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका व वीर सैनिकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं पूरा देश एकजुट होकर उनकी देशसेवा व कर्तव्य के प्रति समर्पण को नमन करता है
देश के सर्वोच्च 5 स्टार रैंक के पहले चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ व पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत सहित कई सैन्य अफसरों की आज तमिलनाडु में हुई हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत अति दुखद व जबरदस्त क्षति। मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उनके परिवार व अन्य सभी को इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे: BSP अध्यक्ष मायावती
The untimely demise of CDS. Gen Bipin Rawat is very unfortunate and a big loss to the nation. I pay my condolences on the demise of Gen. Rawat, Mrs. Rawat and 11 on board the fatal flight. I pray for quick recovery of Gp. Capt. Varun Singh SC who is being treated for injuries: Hardik Patel, Congress
India mourns the death of Chief of Defence Staff Bipin Rawat, an inspirational leader and a brave soldier. It is a national loss, the nation will always remember his contribution with gratitude. Deepest condolences to the families who passed away in today’s tragic events:Anand Sharma, Congress
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, ''तमिलनाडु में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ| राष्ट्र को बहुत बड़ी क्षति| मैं जनरल रावत को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सलाम करता हूं| शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना
CDS बिपिन रावत जी के जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है, उनकी पूर्ति नहीं हो सकती है। सभी देशवासी और उत्तराखंड वासी बहुत दुखी है। देश के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दें: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, देहरादून, उत्तराखंड
Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को दोपहर 12:20 बजे सेना का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। कुन्नूर घने जंगलों में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई| इनमें CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल शामिल थे।
हादसे के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया था। जहां से करीब साढ़े पांच घंटे तक खबर आती रही कि जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत कई जवान बुरी तरह घायल हैं। लेकिन फिर बारी-बारी से मौत की खबर आने लगी। आखिर में शाम तक ये खबर आई कि जनरल रावत की पत्नी मघुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा है। इसके बाद कयास लगाए जाते रहे थे कि ये जनरल रावत ही हैं। लेकिन देर शाम सबसे बुरी खबर आई कि जनरल रावत नहीं रहे।
सेना का सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर है Mi-17V5:
भारतीय सेना का Mi-17V5 सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टरों में से एक है। किसी भी वीवीआईपी दौरे में इसी विमान का उपयोग किया जाता है। यह डबल इंजन का हेलीकॉप्टर है, जिससे एक इंजन में खराबी आने पर दूसरे इंजन के सहारे सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके। इस हेलीकॉप्टर की तुलना चिनूक हेलीकॉप्टर से की जाती है।
संसद में कल बयान देगी सरकार
सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर सरकार कल संसद में बयान जारी करेगी। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह कल संसद में बयान देंगे।
उचित समय पर जानकारी साझा करेंगे: ठाकुर
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना संबंधित मंत्रालय उचित समय पर साझा करेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत से संबंधित हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी संबंधित मंत्रालय द्वारा उचित समय पर साझा की जाएगी।