नई दिल्ली: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,''केजरीवाल रोज मीडिया पर इतना खर्च करके आकर बोल रहे हैं। अगर किसी चीज की कमी है तो आप व्यवस्था करें। आप विज्ञापन पर इतना पैसा खर्च कर रहे हैं तो दवाईयों पर करें। देश में नहीं मिलती हैं तो बाहर से मंगवा लें| विज ने कहा,''आज आप कमी की बात कर रहे हैं। कमी के लिए अगर सही में कोई जिम्मेदार है तो आजादी के 70 साल तक जिन पार्टियों की सरकारें रहीं वे सरकारें दोषी हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य का बुनियादी ढ़ांचा तैयार नहीं किया|
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,''आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हमारे जो कुल मरीज आ रहे हैं उनमें 50% तीन जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के हैं, जो दिल्ली से सटे हैं। दिल्ली में व्यवस्था नहीं हो पा रही होगी, वे हमारे पास आए हैं तो धक्का नहीं मार सकते न। हम इलाज देने की कोशिश कर रहे हैं|
बता दें,''दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर ज्यादा बिस्तरों की मांग की है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 में से कम से कम 7,000 बेड कोरोना मरीज़ों के लिए रिज़र्व करने और तुरंत ऑक्सीजन मुहैया कराने की अपील की। दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में मौजूद दस हजार बिस्तरों में से सात हजार बिस्तर कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध कराएं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा,''दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर हो गयी है। कोरोना बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी है। लगभग सभी ICU बेड्स भर गए हैं। अपने स्तर पर हम सभी प्रयास कर रहे हैं। आपकी मदद की जरूरत है।
दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में लगभग 10,000 बेड हैं। इनमें से केवल 1800 बेड कोरोना के लिए रिजर्व किए गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपसे विनती है कि कम से कम 7000 बेड कोरोना के लिए रिजर्व किए जायें। दिल्ली में ऑक्सीजन की भी भारी कमी हो रही है। हमें ऑक्सीजन भी तुरंत मुहैया करवाई जाए। DRDO दिल्ली में ICU के 500 बेड बना रहा है। इसके लिये आपका बेहद शुकिया। ये बढ़ाकर 1000 कर दिये जायेंगे तो बड़ी मेहरबानी होगी। इस महामारी में अभी तक हमें केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिला है। मैं उम्मीद करता हूँ कि उपर्युक्त विषयों पर भी आप हमारी मद्द जरूर करेंगे।