मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आयुष मंत्रालय के अंतर्गत PSU की कम्पनी IMPCL अपने उत्पाद की बिक्री GeM पोर्टल पर करेगी

नई दिल्ली: आयुष मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की दवा निर्माण इकाई, इंडियन मेडिसिन फार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल), यानी भारतीय दवाएं औषधि निगम लिमिटेड, को अपने उत्पाद की बिक्री…

आयुष मंत्रालय के अंतर्गत PSU की कम्पनी IMPCL अपने उत्पाद की बिक्री GeM पोर्टल पर करेगी
आयुष मंत्रालय के अंतर्गत PSU की कम्पनी IMPCL अपने उत्पाद की बिक्री GeM पोर्टल पर करेगी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आयुष मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की दवा निर्माण इकाई, इंडियन मेडिसिन फार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल), यानी भारतीय दवाएं औषधि निगम लिमिटेड, को अपने उत्पाद की बिक्री के लिये एक बडा मंच मिल गया है। आईएमपीसीएल ने अपने उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए हाल ही में सरकार ई-मार्केट (जीईएम) पोर्टल के साथ समझौता किया है। 



आईएमपीसीएल और जीईएम के बीच इस समझौते को 03.03.2021 को अंतिम रूप दिया गया। जीईएम ने 311 दवाओं को शामिल करने वाली 31 श्रेणियां बनाईं हैं, जो ऑनलाइन बाज़ार में बिक्री के लिए इस समय उपलब्ध हैं। आईएमपीसीएल अब इन दवाओं को जीईएम पोर्टल पर अपलोड कर सकती हैं।




आयुष मंत्रालय की 100 करोड़ रुपये के वार्षिक व्यापार वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी-आईएमपीसीएल देश में आयुष दवाओं के सबसे भरोसेमंद निर्माताओं में से एक है। इसके अलावा इस कम्पनी को अपने उत्पादों की प्रामाणिकता के लिए भी जाना जाता है। आईएमपीसीएल आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एकमात्र सीपीएसई है और इस कम्पनी द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं की कीमतों को वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) द्वारा निश्चित कर अंतिम रूप दिया जाता है। 



जीईएम के इस निर्णय से, आईएमपीसीएल की आयुर्वेदिक और यूनानी दवाएँ, सरकारी क्षेत्र के सैकड़ों खरीदारों के लिए वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा अंतिम रूप से तय किये गए मूल्य पर जीईएम पोर्टल पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इससे केंद्र / राज्य सरकार के संस्थानों द्वारा अपने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए इन दवाओं की त्वरित खरीद की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। 




इस प्रकार, जीईएम और आईएमपीसीएल के बीच यह समझौता, राज्य इकाइयों द्वारा आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं की खरीद और वितरण को सुव्यवस्थित करने में भी मदद करता है। हर दिन सरकारी आयुष अस्पतालों का दौरा करने वाले हजारों मरीज और अन्य ग्राहकों के लाभ के लिए दूर-दराज के आयुष अस्पतालों और क्लीनिकों में भी इस तरह की दवाओं की उपलब्धता बढ़ जाती है।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।