मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे ने दाखिल किया नामांकन, कहा- मुझे उम्मीद है...

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में AICC कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। शशि थरूर ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। कांग…

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे ने दाखिल किया नामांकन, कहा- मुझे उम्मीद है...
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे ने दाखिल किया नामांकन, कहा- मुझे उम्मीद है... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में AICC कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। शशि थरूर ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के 30 नेताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा है।



कांग्रेस सांसद और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,“मैं उन सभी नेता, कार्यकर्ता, प्रतिनिधी और राज्यों के नेताओं का शुक्रिया करता हूं जो मेरे साथ मेरे नामांकन के समय मौजूद रहे। 17 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे और मुझे उम्मीद है की मैं यह चुनाव जीतूंगा|



कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा,“सब लोगों ने उनको(मल्लिकार्जुन खड़गे) अपना समर्थन दिया है। समर्थन मिलने पर ही कोई चुनाव में खड़ा होता है। शशि थरूर ने एक परंपरा को मजबूत ???रने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि इससे कांग्रेस मजबूत होगी। जो भी सफल हो कांग्रेस जीतेगी|



कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा,“मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के निर्णय का स्वागत करता हूं। हमें उम्मीद है कि वे चयनित होंगे। हरियाणा से (भूपिंदर सिंह) हुड़ा साहब और मैंने प्रस्तावक के तौर पर उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं|



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,“सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुभव का लाभ पूरी कांग्रेस को मिलेगा। हमें इस बात की बहुत खुशी है|



गहलोत ने कहा,“हमारे वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर खड़गे जी के नामांकन (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) के संबंध में निर्णय लिया है, मैं उनके लिए प्रस्तावक बनूंगा। हम कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं|



प्रमोद तिवारी ने कहा,“BJP अपनी आंख खोलो और देखो की कांग्रेस में चुनाव होता है आपके यहां नहीं होता...दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने निर्णय लिया है कि वे खड़गे जी के प्रस्तावक बनेंगे। उनको मैं प्रणाम करता हूं। गांधी परिवार ने इस चुनाव में कुछ दखल नहीं दिया|




मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा,“वे (मल्लिकार्जुन खड़गे) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।