नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में AICC कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। शशि थरूर के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखंड के कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
कांग्रेस सांसद और अध्यक्ष पद उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा,“मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें 50 लोगों ने मेरा समर्थन किया है। यह आंकड़ा 60 होगा क्योंकि एक और जगह से फॉर्म आ रहा है जिसे हम 3 बजे के पहले दाखिल करेंगे। देश के 12 राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारी मदद की है|
शशि थरूर ने कहा,'खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं|
कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने कहा,“ मैंने आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। पार्टी नेताओं का जो भी निर्णय होगा उसका सम्मान करेंगे|