मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आयकर विभाग ने राजस्थान में रत्न -आभूषण और रियल एस्टेट से जुड़े ग्रुप के ठिकानों पर की छापामारी, अब तक 11 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्‍ली : आयकर विभाग ने 3 अगस्त 2022 को जयपुर के एक समूह के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। यह समूह रत्न और आभूषण, आतिथ्य सत्कार तथा रियल एस्टेट व्यवसाय में शामिल है। यह तलाशी अभियान जयपुर और कोटा…

आयकर विभाग ने राजस्थान में रत्न -आभूषण और रियल एस्टेट से जुड़े ग्रुप के ठिकानों पर की छापामारी, अब तक 11 करोड़ की संपत्ति जब्त
आयकर विभाग ने राजस्थान में रत्न -आभूषण और रियल एस्टेट से जुड़े ग्रुप के ठिकानों पर की छापामारी, अब तक 11 करोड़ की संपत्ति जब्त | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : आयकर विभाग ने 3 अगस्त 2022 को जयपुर के एक समूह के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। यह समूह रत्न और आभूषण, आतिथ्य सत्कार तथा रियल एस्टेट व्यवसाय में शामिल है। यह तलाशी अभियान जयपुर और कोटा स्थित तीन दर्जन से अधिक परिसरों में चलाया गया।


तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज तथा डिजिटल साक्ष्य पाए गए और उन्हें जब्त किया गया।



रियल एस्टेट व्यवसाय के जब्त साक्ष्यों के विश्लेषण से पता चलता है कि समूह ने आवासीय घरों और जमीन की बिक्री पर नकद स्वीकार करके बड़े पैमाने पर कर चोरी की है जो नियमित खाता-बही में दर्ज नहीं है। इसके अतिरिक्त तलाशी के दौरान रत्नों और आभूषणों की बिक्री से जुड़े सबूत भी मिले।


तलाशी में यह भी पता चला कि इस तरह अर्जित की गई बिना हिसाब-किताब की आय को भूमि, लक्जरी होटल के निर्माण में निवेश किया गया और इसका उपयोग नकद ऋण पोषण में भी किया गया है। जब्त किए गए साक्ष्यों में इन नकद ऋणों पर अर्जित ब्याज का विवरण होता है जिसे लेखा पुस्तकों में दर्ज नहीं किया गया।


प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि समूह ने 150 करोड़ से अधिक की बेहिसाबी आय अर्जित की है। तलाशी अभियान में अब तक 11 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्ति जब्त की गई है। आगे की जांच जारी है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।