मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Rajouri Fidayeen Attack: राजौरी में आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला, 4 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में आतंकियों ने एक आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला कर दिया| आतंकियों के हमले में 4 जवान शहीद हो गए| राजौरी से 25 किलोमीटर दूर एक आतंकी हमले में दो आ…

Rajouri Fidayeen Attack: राजौरी में आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला, 4 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर
Rajouri Fidayeen Attack: राजौरी में आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला, 4 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में आतंकियों ने एक आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला कर दिया| आतंकियों के हमले में 4 जवान शहीद हो गए| राजौरी से 25 किलोमीटर दूर एक आतंकी हमले में दो आतंकियों ने सेना की एक कंपनी की ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला किया। दोनों आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि इसमें 3 जवान शहीद हो गए। जबकि दो जख्मी हुए हैं| जिनका उपचार चल रहा है।



भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया,''आतंकवादी हमले में घायल सेना के जवानों में एक अधिकारी भी शामिल हैं और उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। 16 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह लगातार जमीनी हालात पर नजर बनाए हुए हैं|



शहीद हुए जवानों की पहचान राजस्थान के झुंझुनू निवासी सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, हरियाणा के फरीदाबाद जिले के शाहजहांपुर निवासी राइफलमैन मनोज कुमार निवासी, तामिलनाड़ु के जिले के मदुराई निवासी राइफलमैन लक्ष्मणन डी निवासी मदुराई और हरियाणा के हिसार जिले के आदर्श नगर निवासी राइफलमैन निशांत मलिक के रूप मे हुई है। 



जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया,'' दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप में कुछ लोगों ने अंदर घुसने की कोशिश की|तभी दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई|  करीब 6 किमी दूर दारहल थाने से मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा गया|  एडीजीपी ने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए, जबकि दो जवान भी घायल हैं|



शहीद हुए जवानों में सुबेदार राजेन्द्र प्रसाद राजस्थान के झुनझुनू ज़िले के मालिगोवेन गांव के रहने वाले थे| वहीं राइफलमेन लक्षमण डी तमिलनाडु के मदुरै ज़िले के टी पुडुपट्टी और अन्य राइफलमेन मनोज कुमार हरियाणा के फरिदाबाद ज़िले के शाहजहांपुर के रहने वाले थे| उनका पार्थिव शरीर उनके संबंधित गांव जल्द ही भेजा जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा|



ये देश आपके बलिदान को हमेशा याद रखेगा: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुःख जताते हुए कहा कि,''जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की ख़बर बेहद दुःखद है।  

शहीद हुए जवानों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, ये देश आपके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। मैं घायल जवानों के जल्द स्वस्थ्य होने और शहीद जवानों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि,''एजम्मू कश्मीर - आर्मी कैंप पर आतंकी हमले में हमारे जवानों के शहीद होने का दुखद समाचार मिला।  शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। इस बलिदान के लिए देश हमेशा आपका ऋणी रहेगा। ईश्वर शहीद जवानों की आत्मा को शांति एवं घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं।




बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए| मारे गए इन आतंकवादियों में लतीफ राठेर भी शामिल है जो गत मई में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की हत्या में शामिल था पुलिस ने यह जानकारी दी थी





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।