मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केंद्र सरकार ने Coronavirus से लड़ने और स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी के लिए 15000 करोड़ रुपये आवंटित किए

नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने COVID-19 से लड़ने और स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी के लिए 15000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं| केंद्र सरकार की तरफ से जारी यह इमरजेंसी पैकेज से क…

केंद्र सरकार ने Coronavirus से लड़ने और स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी के लिए 15000 करोड़ रुपये आवंटित किए
केंद्र सरकार ने Coronavirus से लड़ने और स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी के लिए 15000 करोड़ रुपये आवंटित किए | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने COVID-19 से लड़ने और स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी के लिए 15000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं| केंद्र सरकार की तरफ से जारी यह इमरजेंसी पैकेज से कई राज्यों को आर्थिक मदद मिलेगी| इस पैकेज का इस्तेमा??? COVID-19 इमरजेंसी रेस्पांस में होगा| शुरुआत में 7774 करोड़ रुपये का इस्तेमाल होगा| इसके बाद बाकी बची रकम 7226 करोड़ साल 2024 तक समय-समय पर खर्च किए जाएंगे| इससे पहले केंद्र सरकार कोविड-19 के इलाज, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरे खर्चों के लिए 4113 करोड़ रुपये दे चुकी है|




केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया, केंद्र सरकार ने ''भारत COVID19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी पैकेज के लिए 15,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी| इससे पहले देश में जारी कोरोना संकट के बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की| प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय युक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि ,PPE, मास्क और वेंटिलेटर की सप्लाई अब शुरू हो गई है। भारत में 20 घरेलू निर्माताओं को PPE के लिए विकसित किया गया है, 1.7 करोड़ PPE के लिए ऑर्डर दिए गए हैं और सप्लाई भी आना शुरू हो गया है। 49,000 वेंटिलेटर का ऑर्डर भी दिया जा चुका है|




लव अग्रवाल ने कहा,करनाल जिले में  (हरियाणा)  'एडॉप्ट ए फैमिली ’अभियान के तहत 13000 जरूरतमंद परिवारों को 64 लाख रुपये की मदद दी जा रही है| उन्होने कहा,देश में अब तक कुल 5734 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है और कुल 166 मौतें हुई हैं।अब तक 473 लोग ठीक और अस्पताल से  डिस्चार्ज हो चुके हैं।पिछले 24 घंटों में 549 नए मामले सामने आए हैं और 17 मौतें हुई हैं




गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा,राज्य सरकारें लॉकडाउन के काम में जुटी हुई हैं। कल गृह मंत्रालय ने जो कंट्रोल रूम बनाया है। कल उसके द्वारा 300 से ज्यादा समस्याओं का निदान किया गया। नॉर्थ ईस्ट के लिए लगाई गई हेल्पलाइन 1944 भी सुचारू रूप से सेवाएं प्रदान कर रही है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अप्रैल 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।