नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2.34 लाख नए मामले सामने आए हैं| वहीं पॉजिटिविटी रेट 14.50 फीसद है| पिछले 24 घंटों में 893 मौतें दर्ज की गईं|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 2,34,281 नए मामले आए, 3,52,784 रिकवरी हुईं और 893 लोगों की कोरोना से मौत हुई|
कुल मामले: 4,10,92,522
सक्रिय मामले: 18,84,937
कुल रिकवरी: 3,87,13,494
कुल मौतें: 4,94,091
कुल वैक्सीनेशन: 1,65,70,60,692
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 14.50%
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,15,993 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 72,73,90,698 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|