नई दिल्ली: देश भर से आज कोरोना संक्रमण के 1,49,394 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोविड के कुल मरीजों की संख्या अब भारत में 4,19,52,712 हो गई है| जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 1,072 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 5,00,055 पर पहुंच गया है| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने गुरुवार को जानकारी दी है कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज अब घटकर 14.35 लाख हो गए हैं|
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,''भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 1,49,394 नए मामले आए, 2,46,674 रिकवरी हुईं और 1,072 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
देश भर में संक्रमण से 2,46,674 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 4,00,17,088 हो गई है| एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 14,35,569 है, जो कुल मामलों का 3.42 प्रतिशत है| वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.27 प्रतिशत है| जबकि विकली पॉजिटिविटी रेट 12.03 प्रतिशत है|
कुल मामले: 4,19,52,712
सक्रिय मामले: 14,35,569
कुल रिकवरी: 4,00,17,088
कुल मौतें: 5,00,055
कुल वैक्सीनेशन: 1,68,47,16,068
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 9.27%