नई दिल्ली: देश में सोमवार को कोरोना वायरस के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25,072 नए मामले आए जो कि 160 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.63% हो गया है| अब तक कुल 3,16,80,626 लोग ठीक है|
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,''भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25,072 नए मामले आए, 44,157 रिकवरी हुईं और 389 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल मामले: 3,24,49,306
सक्रिय मामले: 3,33,924
कुल रिकवरी:3,16,80,626
कुल मौतें: 4,34,756
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस वैक्सीन की 7,95,543 डोज़ लगाई गई जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 58,25,49,595 हो गया है|
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार,'' भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12,95,160 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 50,75,51,399 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|