नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस के नए मामलों में पिछले कुल दिनों से कमी देखी जा रही है| सोमवार को आए आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों की संख्या तीन लाख से नीचे आ गई है| 21 अप्रैल के बाद पहली बार 3 लाख से कम नए मामले दर्ज हुए हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में 2,81,386 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं| इस दौरान, 4,106 मरीजों की घातक वायरस की वजह से मौत हुई है| हालांकि, चिंता का विषय यह है कि मौतों का आंकड़ा अब भी 4,000 के पार बना हुआ है|
भारत में COVID19 के 2,81,386 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,49,65,463 हुई। 4,106 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,74,390 हो गई है। 3,78,741 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,11,74,076 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,16,997 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 6,91,211 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,29,26,460 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक,'भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,73,515 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,64,23,658 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|