नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों ने दुनिया के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को देश में पहली बार COVID-19 संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है| देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3.15 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,14,835 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,59,30,965 हुई। 2,104 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,84,657 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,34,54,880 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 22,11,334 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,23,30,644 हुआ।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,''' भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,27,05,103 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,51,711 सैंपल कल टेस्ट किए गए|